Child Murder Disclosure : राजकुमार राव और कृति सैनन अभिनीत फिल्म ‘Shaadi Mein Zaroor Aana’ में फिल्माए गए गीत के बोल ‘ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखोगी’ आपको जरूर याद होंगे। कुछ ऐसी ही खौफनाक कहानी की स्क्रिप्ट लिखी दिल्ली की पूजा ने। प्रेमी ने दूरी बनाई तो बदला लेने के लिए उसके बेटे की ही हत्या कर दी। इसमें बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 11 साल के एक बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या आरोपी का नाम पूजा है। पूजा ने पहले तो अपने बॉयफ्रेंड के 11 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बेड के अंदर छुपाकर भाग गई। पूजा को पुलिस ने रणहौला इलाके से पकड़ा। 10 अगस्त को दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में रहने वाली एक महिला ने बताया कि वो अपने काम पर गई हुई थी जब वापस आयी तो उसे अपना 11 साल का बेटा दिव्यांशु उर्फ बिट्टू कहीं नहीं मिला।
जब उसने बेड देखा तो उसमे बेटे की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक लड़की घर में आती और फिर बाद में निकलती हुई दिखाई दी। जांच में पता चला कि वो लड़की पूजा है, जिसका बच्चे के पिता जितेंद्र से अफेयर चल रहा था। दोनो कई साल लिवइन रिलेशन में भी रहे।
पूजा के मुताबिक साल 2019 में उसने और जितेंद्र ने मंदिर में शादी भी कर ली थी, लेकिन बाद में दोनो में झगड़ा रहने लगा। इसके बाद जितेंद्र वापस अपनी पत्नी और बच्चे के पास लौट आया। बस वहीं से पूजा ने मन में जितेंद से बदला लेने की ठान ली। 10 अगस्त की दोपहर जब जितेंद्र की पत्नी घर पड़ नहीं थी तभी पूजा घर मे दाखिल हुई। पूजा ने सोते दिव्यांश का चुनरी से गला दबाया और हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के शव को बेड के अंदर छुपा कर फरार हो गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines