Delhi Chief Secretary Request to LG: दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में मुख्य सचिव ने LG सक्सेना से अनुरोध किया है कि दिल्ली में नए आधार कार्ड जारी करने के नियम सख्त बनाए जाए। दिल्ली में लगातार बढ़ते अवैध प्रवासियों द्वारा काफी बड़ी संख्या में आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं, जिसे देखते हुए मुख्य सचिव धर्मेंद्र ने उपराज्यपाल से ये खास अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने 15 जुलाई तक दिल्ली के सभी आधार नामांकन केंद्रों की एक डिलेट लिस्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
मुख्य सचिव ने पत्र में क्या लिखा?
मुख्य सचिव धर्मेंद्र ने अपने पत्र में लिखा कि सुरक्षा समीक्षा बैठकों के दौरान ये बात सामने आई है कि अवैध अप्रवासियों द्वारा झूठे दस्तावेजों और गलत बयानी के आधार पर आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इसका प्रभाव व्यापक रूप से देश की सुरक्षा पर पड़ रहा है। ये लोग आधार कार्ड के जरिए राष्ट्रीयता प्रमाणित करने वाले दस्तावेज भी बना लेते हैं। इसमें पासपोर्ट, पैनकार्ड और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज शामिल हैं। इसके साथ ही ये लोग इन दस्तावेजों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बेटियां तो बहुत बचा लीं, अब बेटों को बचाओ’, राजा रघुवंशी मामले में आया नया मोड़
सख्त हो नए आधार कार्ड बनाने के नियम
इसके अलावा, ये अवैध अप्रवासी इन दस्तावेजों के जरिए भारत के युवाओं को मिलने वाली नौकरियां भी उनसे छीन लेते हैं। इससे स्थानीय श्रम बाजार में मंदी आती है और स्थानीय रोजगार पर भी प्रभाव पड़ता है। दिल्ली में अवैध अप्रवासियों की इस भीड़ को रोकने के लिए नए आधार कार्ड जारी करने के नियम को सख्त बनाना होगा।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
8 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines