दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ की बैठक, इस खास मुद्दे पर हुआ मंथन

Delhi Chief Minitser Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal AAP, AAP Party MLA, Delhi AAP Concillors, Manish Sisodia, Satyendra Jain, CBI, Delhi Liqour Scam

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ बैठक की।

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार की शाम विधायकों और पार्षदों की बैठक बुलाई। सबसे पहले सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में केजरीवाल ने विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद सभी पार्षदों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

बैठक में क्या-क्या बातें हुई हैं। इसका अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस दौरान मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी, कैबिनेट में फेरबदल और भाजपा को घेरने के लिए रणनीति और प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई है।

विज्ञापन

सिसोदिया-जैन की जगह लेंगे आतिशी-सौरभ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह अपनी कैबिनेट के लिए दो नए नाम तय किए हैं। उन्होंने आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज का नाम एलजी के पास मंजूरी के लिए भेजा है।

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज केजरीवाल की पहली 49 दिन की सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री रह चुके हैं। वहीं आतिशी एजुकेशन सेक्टर में सिसोदिया की सलाहकार रही हैं। इससे पहले जैन और सिसोदिया के विभागों का राजकुमार आनंद और कैलाश गहलोत में बंटवारा कर दिया गया है।

विज्ञापन

27 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे मनीष सिसोदिया

सीबीआई मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है। सोमवार को शराब नीति मामले में सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछड के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन

आबकारी घोटाले में मनीष सिसोदिया राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर सोमवार से 5 दिन के लिए रिमांड पर हैं। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राहत न देते हुए हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ