दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर केजरीवाल पर भड़के मनोज तिवारी, यमुना की बदहाली के लिए ठहराया जिम्मेदार

Delhi Chhath Puja Preparations: बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि सरकार के सभी दावे झूठे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि छठ पूजा की तैयारी तेज कर दी गई है।

Delhi Chhath Puja, Chhath Puja, Yamuna, Manoj Tiwari, Arvind Kejriwal, Chhath Puja Preparations, Hindi News
विज्ञापन

Delhi Chhath Puja Preparations: छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सोमवार को दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने यमुना घाट का दौरा किया। इस दौरान यमुना की स्थिति को देखकर दोनों नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि सरकार के सभी दावे झूठे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि छठ पूजा की तैयारी तेज कर दी गई है।

हाथ भी डाले तो बीमारी हो जाए

इस दौरान यमुना घाट का जायजा लेने के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना मां की हत्या की है। यह इतनी खतरनाक स्थिति में है कि अगर इसमें कोई हाथ भी डाले तो उसे बीमारी हो जाए। छठ के दौरान जब लोग इसमें स्नान करेंगे तो, उनके साथ क्या होगा?

विज्ञापन

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की विकास मंत्री आतिशी छठ की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से तमाम मीटिंग्स कर रही हैं और यमुना सफाई को लेकर झूठ और भ्रम फैला रही हैं। कालिंदी कुंज पर यमुना के ऊपर झाग की सफेद चादर बिछी हुई है। यमुना की ऐसी बदहाल स्थिति अरविंद केजरीवाल की पूर्वांचल आस्था विरोधी सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया

मनोज तिवारी ने कहा कि छठ का त्योहार आ रहा है और छठ की आस्था ऐसी है कि महिलाएं जल में स्नान करती हैं लेकिन उस जल को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बना दिया है, हमने आज उसका निरीक्षण किया और यह बहुत बड़े अपराध की निशानी है। हम उच्च प्राधिकारी को यह सब बताएंगे और सुप्रीम कोर्ट से भी निवेदन करेंगे कि इसका संज्ञान लें। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में रहने वालों की औसत आयु लगातार कम हो रही है, जिसका सबसे बड़ा कारण है प्रदूषण और यमुना की सफाई को लेकर सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ