---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Delhi Chhatarpur Assembly Election Result 2025: рдЫрддрд░рдкреБрд░ рдореЗрдВ рдХрдорд▓ рдЦрд┐рд▓рд╛, рдмреАрдЬреЗрдкреА рдХреЗ рдХрд░рддрд╛рд░ рд╕рд┐рдВрд╣ 6239 рд╡реЛрдЯреЛрдВ рд╕реЗ рдЬреАрддреЗ

Delhi Chhatarpur Election Result 2025 рдЕрдкрдбреЗрдЯ: рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╡рд┐рдзрд╛рдирд╕рднрд╛ рдЪреБрдирд╛рд╡реЛрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП 5 рдлрд░рд╡рд░реА рдХреЛ рд╡реЛрдЯрд┐рдВрдЧ рд╣реБрдИ рдереАред рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдХреА рд▓рдЧрднрдЧ рд╕рднреА рд╕реАрдЯреЛрдВ рдХреЗ рдирддреАрдЬреЗ рдЖ рдЪреБрдХреЗ рд╣реИрдВред рдЫрддрд░рдкреБрд░ рд╕реАрдЯ рдкрд░ рдмреАрдЬреЗрдкреА рдХреЛ рдЬреАрдд рдорд┐рд▓реА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Delhi Chhatarpur Chunav Result 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई सीटें ऐसी रहीं, जहां बीजेपी और आप के बीच सीधी टक्कर दिखी। वहीं, कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय रहा। दिल्ली में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। राजनीतिक पार्टियों ने पूरा दमखम लगाकर प्रचार किया था। आप और बीजेपी के अलावा कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भी जीत के लिए पूरा जोर लगाया। छतरपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था। इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। करतार सिंह 6239 वोटों से जीते। उनको 80469, आप को 74230 और कांग्रेस को 6601 वोट मिले। पहली बार परिसीमन के बाद 2008 में इस सीट पर चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस के बलराम तंवर बीजेपी कैंडिडेट से 5 हजार वोटों से जीते थे।

इसके बाद से कांग्रेस को जीत नहीं मिली। 2013 में यहां से बीजेपी के ब्रह्म सिंह तंवर जीते थे। कांग्रेस के बलराम तंवर 34 हजार वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं, आप कैंडिडेट ऋषिपाल ने 22 हजार वोट हासिल कर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाई थी। 2015 के चुनाव में आप के करतार सिंह तंवर 22 हजार वोटों से जीतकर विधायक बने थे। उनको 67644 वोट मिले थे। बीजेपी के ब्रह्म सिंह तंवर को 45405 और कांग्रेस के बलराम तंवर को सिर्फ 9339 वोट मिले थे।

---विज्ञापन---

2020 में दूसरी बार आप के करतार सिंह तंवर जीते, लेकिन इस बार जीत का अंतर कम हो गया। आप कैंडिडेट को 69411 और बीजेपी कैंडिडेट को 65691 वोट मिले थे। कांग्रेस ने सतीश लोहिया को मैदान में उतारा था, उनको सिर्फ 3874 वोट मिले थे। बीजेपी परिसीमन के बाद सिर्फ एक ही बार छतरपुर सीट जीत सकी है। यह सीट दक्षिणी दिल्ली संसदीय इलाके के अंतर्गत आती है। पिछले दोनों चुनाव में बीजेपी को नंबर 2 पर संतोष करना पड़ा था।

 

---विज्ञापन---

आप ने मौजूदा विधायक करतार तंवर का टिकट काटकर बीजेपी से आए ब्रह्म सिंह तंवर को मैदान में उतारा था। इसके बाद करतार बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिनको यहां से मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस ने राजेंद्र तंवर को टिकट दिया था। छतरपुर सीट पर कुल 140971 वोटर हैं, जिनमें 79597 पुरुष और 61374 महिलाएं हैं। इस सीट पर जाट समाज और किसान वर्ग से जुड़े वोटर निर्णायक हैं।

2025 के उम्मीदवार

पार्टी  प्रत्याशी  नतीजा
आप ब्रह्म सिंह तंवर हार
बीजेपी करतार तंवर जीत
कांग्रेस राजेंद्र तंवर हार

2020 चुनाव का परिणाम

प्रत्याशी  पार्टी  वोट  वोटिंग प्रतिशत
करतार सिंह तंवर AAP 69411 49.38
ब्रह्म सिंह तंवर BJP 65691 46.73
सतीश लोहिया Congress 3874 2.76

 

---विज्ञापन---

First published on: Feb 08, 2025 07:46 AM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola