---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Chandni Chowk Election Result 2025: आप के पुरनदीप साहनी जीते, बीजेपी प्रत्याशी को इतने वोटों से दी मात

LIVE Chandni Chowk Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो रही है। हालांकि चांदनी चौक सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सतीश जैन आप के पुरनदीप साहनी से चुनाव हार गए हैं।

---विज्ञापन---

Delhi Chandni Chowk Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी की 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। चांदनी चौक सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सतीश जैन आप के पुरनदीप साहनी से 16572 वोटों से चुनाव हार गए हैं। देश के प्रमुख कारोबारी हब के तौर पर पहचान बना चुका चांदनी चौक क्षेत्र के नतीजे को व्यापारियों के संदेश से जोड़कर देखा जाता है।

चांदनी चौक सीट से इस बार बीजेपी ने व्यवसायी सतीश जैन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं आप ने मौजूदा और 5 बार से विधायक प्रहलाद साहनी के पुत्र पुरनदीप साहनी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने दिग्गज जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल पर दांव खेला है।

---विज्ञापन---
उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम चुनाव परिणाम
पुरनदीप साहनी आम आदमी पार्टी जीत
मुदित अग्रवाल कांग्रेस हार
सतीश जैन बीजेपी हार

सीट का चुनावी इतिहास

1993 में पहली बार इस सीट पर चुनाव हुए। चुनाव में बीजेपी के वासुदेव कप्तान विजयी हुए। इसके बाद अब तक बीजेपी इस सीट पर चुनाव नहीं जीत पाई है। 1998 के चुनाव में प्रहलाद सिंह साहनी कांगेस के टिकट पर चुनाव जीते। इसके बाद प्रहलाद साहनी लगातार 2003, 2008 और 2013 में चुनाव जीते। 2015 में आप की अल्का लांबा ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की। 2020 में प्रहलाद साहनी कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए। आप के टिकट पर उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की।

 

---विज्ञापन---

मुस्लिम मतदाता तय करेंगे जीत

आप पार्टी के लिए इस बार इस सीट पर लड़ाई आसान नहीं है। साहनी पिता-पुत्र की जोड़ी को कांग्रेस के पिता-पुत्र की जोड़ी से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसके अलावा इमामों को पिछले 18 महीने से वेतन नहीं मिलना भी आप के खिलाफ जा सकता है। इस विधानसभा क्षेत्र में 30 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम हैं। इस बार उनका झुकाव कांग्रेस की ओर सकता है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला आप और कांग्रेस के बीच है।

First published on: Feb 08, 2025 02:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola