रिश्वतखोरों पर CBI का एक्शन, IRS अधिकारी समेत दो गिरफ्तार, 25 लाख रुपये लेने का आरोप

CBI News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नकेल कसते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक IRS का अधिकारी भी शामिल है, जिसने शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पढ़िए विमल कौशिक की रिपोर्ट।

delhi CBI has arrested two accused

CBI News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरों पर एक्शन लेते हुए दो गिरफ्तारी की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें एक IRS अधिकारी अमित कुमार सिंघल के साथ एक अन्य शख्स का नाम भी शामिल है। इन दोनों पर शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता से कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, 25 लाख रुपये उसी का आंशिक भुगतान था। CBI ने 31 मई को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

45 लाख रुपये की रिश्वत

CBI ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 2007 बैच के एक सीनियर अधिकारी अमित कुमार सिंघल का नाम भी शामिल है। यह वर्तमान में करदाता सेवा निदेशालय (Directorate of Taxpayer Services) नई दिल्ली में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। अधिकारी के साथ इसमें एक दूसरा निजी व्यक्ति भी शामिल था। CBI ने शिकायतकर्ता से मांगी गई कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत के आंशिक भुगतान के तौर पर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में यह एक्शन लिया है।

रंगे हाथों पकड़े गए दोनों

CBI ने 31 मई को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी लोक सेवक ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से अनुकूल व्यवहार करने के बदले में शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई, जुर्माना लगाने और बात न मानने पर उत्पीड़न की धमकी भी दी थी। इसके बाद CBI ने जाल बिछाया और दोनों को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी अधिकारी को नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई जगहों पर तलाशी ले रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ