Delhi Car Blast: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद कई राज्यों में हाई अलर्ट, राजधानी में कब और कहां हुआ धमाका? देखें पूरी टाइमलाइन

दिल्ली में आज शाम लगभग 6:30 बजे एक कार में बेहद भीषण हादसा हुआ. इस दौरान कई अन्य कारों में भी आग लग गई. इस हादसे की तस्वीरें इतनी भयावह है कि उन्हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक होगा. हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 14 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है.

delhi car blast

Delhi Car Blast: दिल्ली में आज शाम लगभग 6:52 बजे एक कार में बेहद भीषण हादसा हुआ. इस दौरान कई अन्य कारों में भी आग लग गई. इस हादसे की तस्वीरें इतनी भयावह है कि उन्हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक होगा. हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 14 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है.

विज्ञापन

LNJP अस्पताल के आधिकारी बयान में 8 लोगों की मौत का जिक्र किया गया है लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी तक 1 व्यक्ति की मौत की ही जानकारी दी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और आतंकवाद जांच टीम भी पहुंच चुकी है. मौके पर दमकल की लगभग 8 गाड़ियां मौजूद हैं.

विज्ञापन

15 घायलों में से 8 की मौत- LNJP अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक

लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एएनआई को बताया लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है. उनमें से आठ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. तीन गंभीर रूप से घायल हैं. एक की हालत स्थिर है.

धमाका इतना जोरदार था कि मैं 3 बार गिरा- दुकानदार

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘मैंने अपनी ज़िंदगी में इतना ज़ोरदार धमाका कभी नहीं सुना. मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा. ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगी’.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 10 की मौत, 30 घायल, NIA-FSL मौके पर… दिल्ली लाल किला हादसे से जुड़ी 10 बड़ी बातें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ