---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Cantt Assembly Election Result 2025: दिल्ली कैंट से AAP के Virender Singh Kadian की जीत

Delhi Cantt Chunav Results 2025 Latest News: दिल्ली कैंट से Virender Singh Kadian जीत गए हैं। इस सीट से वर्तमान विधायक आम आदमी पार्टी के विरेंद्र सिंह कादियान हैं।

---विज्ञापन---

Delhi Cantt Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई, अब वोटों की गिनती खत्म हो गई है। दिल्ली कैंट से Virender Singh Kadian जीत गए हैं।

इस सीट से वर्तमान विधायक आम आदमी पार्टी के विरेंद्र सिंह कादियान हैं, जो साल 2025 का चुनाव भी इसी सीट से लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा ने भुवन तंवर को और कांग्रेस ने प्रदीप सिंह उपमन्यु को चुनावी रण में उतारा है। इन तीनों में से किससे हाथ दिल्ली कैंट के विधायक की कुर्सी लगेगी, जानने के लिए देखें पल-पल के अपडेट…

---विज्ञापन---

दिल्ली कैंट विधानसभा सीट चुनाव परिणाम 2025

उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम चुनाव परिणाम
विरेंद्र सिंह कादियान आम आदमी पार्टी जीत
भुवन तंवर भारतीय जनता पार्टी हार
प्रदीप सिंह उपमन्यु कांग्रेस हार

भाजपा का गढ़ थी, आज AAP का गढ़ है

दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में EVM के साथ-साथ वोटर-सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) का इस्तेमाल भी किया गया था। इसका क्षेत्रफल 42.30 वर्ग किलोमीटर है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार छावनी की जनसंख्या लगभग 110351 है। साल 2013 से इस सीट से आम आदमी पार्टी चुनाव जीतती आ रही है, जबकि सीट को कभी भाजपा का गढ़ भी माना जाता था, लेकिन पिछले 11 साल से यह AAP का गढ़ है।

---विज्ञापन---

दिल्ली कैंट का विधानसभा चुनाव इतिहास

इस सीट के चुनावी इतिहास की बात करें तो 1993 से 2020 तक इस सीट से 3 बार आम आदमी पार्टी ने, 3 बार भाजपा ने और एक बार कांग्रेस ने चुनाव जीता है। कांग्रेस सिर्फ 1998 में यह सीट जीती थी। भाजपा ने 1993, 2003 और 2008 में इस सीट को जीता था। आम आदमी पार्टी 2013, 2015 और 2020 का विधानसभा चुनाव इस सीट से जीत चुकी है।

विधानसभा चुनाव 2020 में दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी के विरेंद्र सिंह कादियान चुनाव जीते थे। उन्हें 28971 वोट मिले थे और उनका वोट प्रतिशत 49.17 था। भाजपा के मनीष सिंह को 18381 और संदीप तंवर को 7954 वोट मिले थे। मनीष का वोट प्रतिशत 31.19 और संदीप का वोट प्रतिशत 13.50 फीसदी था।

---विज्ञापन---

आप ने दिल्ली कैंट से वर्तमान विधायक वीरेंद्र सिंह कदियान को दोबारा टिकट दिया है। वीरेंद्र कदियान ने 2020 के चुनाव में भाजपा के मनीष सिंह को 10,590 वोटों के मार्जिन से हराया था। वहीं, कांग्रेस ने प्रदीप कुमार उपमन्यु को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने भुवन तंवर को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने प्रदीप कुमार उपमन्यु को मैदान में उतारा है।

विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र सिंह इस सीट से चुनाव जीते थे। उनका वोट प्रतिशत 51.82 था और उन्हें 40133 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार करन सिंह तंवर को हराया था, जिन्हें 28935 वोट मिले थे और उनका वोट प्रतिशत 37.36 था। कांग्रेस के संदीप तंवर ने 7087 वोट हासिल किए थे।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

First published on: Feb 08, 2025 11:10 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola