Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के पूर्वोत्तर इलाके सोनिया विहार में कैब ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है। 400 रुपये किराए को लेकर एक यात्री और उसके दो दोस्तों का ड्राइवर के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने कैब ड्राइवर को चाकू मार दिया। 26 वर्षीय शख्स की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार वारदात 17-18 दिसंबर रात की है। मृतक का नाम संदीप था, जो रैपिडो के लिए टैक्सी चलाता था। पुलिस को संदीप खून से लथपथ हालत में सोनिया विहार पुस्ता के पास सड़क किनारे मिला था।
यह भी पढ़ें- ‘Atul Subhash की 3 गर्लफ्रेंड थीं’; पुलिस पूछताछ में पत्नी निकिता सिंघानिया का चौंकाने वाला दावा
पुलिस के अनुसार संदीप ने तीन यात्रियों राहुल, दीपांशु उर्फ आशु और मयंक के खिलाफ बयान दिया था। संदीप तीनों को नोएडा से लेकर आया था। सोनिया विहार पुस्ता पहुंचने पर राइड समाप्त हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने किराए के 400 रुपये देने से मना कर दिया। चारों के बीच पहले बहस हुई, फिर आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसे पेट और सिर पर चाकू से गोदा। पुलिस ने संदीप को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस के हाथ लगी एक फुटेज
दिल्ली उत्तर पूर्व DCP राकेश पावरिया ने कहा कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। आरोपियों की एक फुटेज पुलिस के हाथ लगी थी। जांच के दौरान पता चला कि कैब प्रतीक नाम के शख्स के बुक की थी। पुलिस प्रतीक तक पहुंच गई थी। जिसके बाद पता चला कि प्रतीक ने 17 दिसंबर को कोंडली में आरोपियों को शराब पीने के लिए बुलाया था।
निखिल ने किया जानलेवा हमला
वहां दीपांशु, मयंक, राहुल, निखिल और एक नाबालिग ने मिलकर शराब पी थी। इसके बाद प्रतीक ने कैब बुक की थी। तीन सवारियों को सोनिया विहार इलाके में उतरना था। प्रतीक के बयानों पर पुलिस ने दीपांशु को अरेस्ट किया है। दीपांशु ने कबूल किया कि उसका दोस्त निखिल बहस के बाद उग्र हो गया था। उसने ही संदीप को चाकू मारे।
यह भी पढ़ें- बाल संत Abhinav Arora यूट्यूबर्स के खिलाफ क्यों? मथुरा कोर्ट में दायर की याचिका
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
5 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
5 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
11 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
12 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
13 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
14 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
15 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
16 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines