दिल्ली में जारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच व्यापारिक संगठनों ने कारोबार पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई है. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (BUVM) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर 31 जनवरी 2027 तक राजनीतिक प्रदर्शनों को स्थगित करने की अपील की है. व्यापारियों ने इसके पीछे त्योहारों, शादी सीजन और बाजारों में बढ़ती गतिविधियों का हवाला दिया है.
‘विरोध प्रदर्शन के अधिकार के खिलाफ नहीं’
व्यापार मंडल की ओर से तीनों नेताओं को भेजे गए पत्रों पर महासचिव हेमंत गुप्ता, राकेश यादव और प्रदीप गुप्ता के हस्ताक्षर हैं. संगठन ने स्पष्ट किया कि उसकी अपील किसी के लोकतांत्रिक अधिकार या विरोध प्रदर्शन के अधिकार के खिलाफ नहीं है. उसका कहना है कि इस समय बाजारों तक लोगों की पहुंच, रोजगार और माल की आवाजाही प्रभावित होने से व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है.
त्योहार और शादी का सीजन व्यापारियों के लिए अहम
PM मोदी को लिखे पत्र में संगठन ने नवरात्र, दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और शादी-विवाह के सीजन का जिक्र किया है. व्यापार मंडल के मुताबिक, यह समय व्यापारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आजीविका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में बार-बार होने वाले प्रदर्शन, यातायात प्रतिबंध और सड़कें बंद होने से बाजारों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है.
चिट्ठी में दावा किया गया है कि कारोबारी गतिविधियों में रुकावट के कारण व्यापारियों को रोजाना करोड़ों रुपये तक के संभावित नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. संगठन ने यह भी कहा कि इसका असर दिहाड़ी मजदूरों और कर्मचारियों पर पड़ रहा है. कुछ कारोबारी प्रतिष्ठानों के लिए समय पर वेतन, किराया और अन्य वित्तीय देनदारियों का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है.
संबंधित खबरें
दीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
3 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
4 hrs agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
6 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 hrs agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
6 hrs agoकनॉट प्लेस का इतिहास और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
8 hrs agoदिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 66 पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?
11 hrs agoदिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइटें
13 hrs agoदिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
1 day ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines