Delhi News: दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने रविवार सुबह भजनपुरा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी ने एक हनुमान मंदिर और एक दरगाह को ध्वस्त कर दिया। किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर हाईवे के चौड़ीकरण के लिए मंदिर और दरगाह को तोड़ा गया है। नॉर्थईस्ट के डीसीपी जॉय एन टिर्की ने कहा, “भजनपुरा चौक पर तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक चल रहा है। दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग के लिए सड़क को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया था। दोनों संरचनाओं को शांति से हटा दिया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1675333470879641601
डीसीपी नॉर्थ ईस्ट ने बताया कि चौक पर एक ओर हनुमान मंदिर जबकि सड़क के दूसरी तरफ मजार था। दिल्ली की धार्मिक समिति के सदस्यों की सहमति से फैसला लिया था कि सड़क चौड़ीकरण के लिए इन दोनों मंदिर और मजार को हटाया जाएगा। स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से कुछ समय की मांग की थी और आज सभी से बातचीत कर दोनों स्ट्रक्चर को हटाया गया है।
सीलमपुर एडीएम शरत कुमार ने कहा कि ये PWD की सड़क है और उन्हें (संबंधित व्यक्तियों को) खुद संरचना हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं हटाया, इसलिए इसे आज हटा दिया गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
5 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
9 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
9 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
9 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines