दिल्ली में भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग; 4 लोगों की जान गई; 14 लोगों के निकाला गया सुरक्षित

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई है, जिसके मलबे नीचे कई लोगों के दबे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर लिखे जाने तक लोग और पुलिस बचाव अभियान में जुटे थे। आइए जानते हैं कि आखिर कब, क्या और कैसे हुआ?

Delhi Building Collapsed

दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में आज अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। राजधानी दिल्ली के शक्ति विहार में दयालपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुस्तफाबाद इलाके में 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे 20 से ज्यादा लोग दब गए थे। इमारत गिरने की खबर मिलते ही डॉग स्क्वॉड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। मलबे के नीचे से 4 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। 14 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन

इमारत कैसे गिरी, इस बारे में भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। एडिशनल DCP संदीप लांबा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी इमारत ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। कल तूफानी हवाओं और बारिश से चलते हादसा होने की आशंका है।

विज्ञापन

पिछले हफ्ते एक शख्स की हुई थी मौत

बता दें कि पिछले सप्ताह भी एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक शख्स की मौत हो गई थी। धूल भरी आंधी चलने से मधु विहार पुलिस स्टेशन के पास निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई थी। मलबे के नीचे दबने से शख्स की जान चली गई थी। 6 मंजिला इमारत की दीवार थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) विनीत कुमार ने हादसे की पुष्टि की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

खबर अपडेट होगी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ