Delhi Budget On Hold: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को बजट को लेकर स्पीकर राम निवास गोयल और बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र ने दिल्ली के बजट को रोकने की साजिश रची और कहा कि यह अलोकतांत्रिक है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी के लिए बजट खर्च तय कर रहे हैं।
दिल्ली के बजट को होल्ड पर रखे जाने से AAP और BJP के बीच एक नया टकराव शुरू हो गया है, जिससे दिल्ली विधानसभा में हंगामा हो रहा है। विपक्षी विधायकों ने बजट का विवरण लीक होने का आरोप लगाया और कहा कि यह विशेषाधिकार का उल्लंघन था। हंगामा तब शुरू हुआ जब विपक्षी विधायकों को अध्यक्ष की ओर से शांत होने को कहा गया ताकि वित्त मंत्री कैलाश गहलोत अपना भाषण दे सकें।
वित्त मंत्री गहलोत ने विधानसभा में क्या कहा?
गहलोत ने विधानसभा में कहा कि पहली बार एक निर्वाचित सरकार को बजट पेश करने से रोका गया है। 10 मार्च को बजट पूरे दस्तावेजों के साथ गृह मंत्रालय को भेजा गया था और कल दोपहर 2 बजे के आसपास हमें जानकारी मिली कि गृह मंत्रालय ने कुछ सवाल उठाए हैं। मैंने बात की। मुख्य सचिव को दो बार भेजा और उनसे मुझे गृह मंत्रालय के सुझाव भेजने के लिए कहा। जब हमें गृह मंत्रालय से शाम 6 बजे पत्र मिला, तो हमने रात 9 बजे उपराज्यपाल को फाइलें भेज दीं। करीब 10 बजे एलजी कार्यालय से फाइल वापस आ गई।
कैलाश गहलोत ने दावा किया कि गृह मंत्रालय ने 17 मार्च को शाम 5 बजे पत्र लिखा था लेकिन वित्त मंत्रालय को 20 मार्च तक पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब बजट प्रस्ताव कानूनी औपचारिकताओं को ध्यान में रखते हुए भेजा गया था, तो गृह मंत्रालय आपत्ति क्यों उठा रहा था? दिल्ली की चुनी हुई सरकार को अपना काम करने से रोका जा रहा है और इससे नुकसान होगा। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। इसी दौरान हंगामा कर रहे भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा से बाहर कर दिया गया, जिससे स्पीकर के साथ गरमागरम बहस छिड़ गई। दिल्ली विधानसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
बजट को अब तक कोई मंजूरी नहीं
कैलाश गहलोत ने दावा किया कि दिल्ली के बजट को अब तक मंजूरी नहीं मिली है, इससे ज्यादा असंवैधानिक कृत्य कुछ नहीं हो सकता। आप नेता ने कहा कि गृह मंत्रालय से प्रस्ताव की मंजूरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि 2023-24 के लिए दिल्ली सरकार का बजट मंगलवार को पेश होना निर्धारित किया गया था।
दिल्ली का बजट होल्ड पर रखे जाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय (एमएचए) ने विज्ञापनों पर खर्च के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। सूत्रों ने कहा कि आप सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास की तुलना में विज्ञापन और प्रचार के लिए अपेक्षाकृत अधिक धन आवंटित किया है।
दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह पूरी तरह ‘शर्मनाक’ है कि बजट को रोक दिया गया है।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
11 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
12 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
13 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
13 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
17 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
18 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
20 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines