---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

महिला समृद्धि योजना पर दिल्ली बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान, पैसों का होगा आवंटन?

आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधानसभा में बजट 2025 पेश करने वाली हैं। आज रेखा गुप्ता 26 साल बाद भाजपा सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। इसके अलावा, संकल्प पत्र में किए गए कई वादों पर भी आज बड़े ऐलान हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली में बीजेपी सरकार ने आर्थिक तौर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला समृद्धि योजना का ऐलान किया। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया गया। ऐलान के बाद से ही दिल्ली की महिलाओं को इस योजना के लागू होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना के लिए सरकार ने 5100 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। आज दिल्ली में बजट 2025-26 पेश किया जाएगा, जिसमें महिला समृद्धि योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि आज योजना की घोषणा और उसके लिए अलग से पैसा आवंटित हो सकता है।

आज पेश होगा बजट

वित्त विभाग संभाल रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज 11 बजे दिल्ली का बजट पेश करने वाली हैं। दिल्ली विधानसभा में यह बजट करीब 26 साल बाद बीजेपी सरकार पेश करेगी। इस बजट को लेकर रेखा गुप्ता ने कहा था कि इस बार का बजट आम जनता का बजट होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मुफ्त बिजली पर दिल्ली बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें रेट बढ़ सकते हैं नहीं

महिला समृद्धि योजना पर ऐलान

दिल्ली 2025 के बजट में महिला समृद्धि योजना पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि उन्हें हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। हालांकि, अभी तक योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं शुरू किए गए हैं, लेकिन आज इसको लेकर भी बड़ा ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।

---विज्ञापन---

जब से दिल्ली में भाजपा सरकार बनी है, तभी से इस योजना को लेकर चर्चाएं की जा रही हैं। पूर्व सीएम आतिशि ने कई बार इस योजना को लेकर दिल्ली सरकार को घेरा है। आपको बता दें कि इस योजना में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच होगी। महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की सालाना पारिवारिक इनकम 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली बजट में आज 5 बड़ी घोषणाएं संभव, इन मुद्दों पर हो सकता है CM रेखा गुप्ता का फोकस

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2025 08:12 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola