हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Budget में 21 बड़े ऐलान; CM रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्लीवालों के लिए मैं हूं दीदी रेखा

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सदन में बजट पेश किया और यह भाजपा सरकार का 26 साल बाद दिल्ली का बजट रहा। इस बजट में दिल्लीवासियों को कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद थी, जो पूरी भी हुई।

विज्ञापन

Live Updates

13:36 (IST) 25 Mar 2025

दिल्ली में एयर मॉनिटरिंग सेंटर बढ़ाए जाएंगे

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण लेवल बताने के लिए मॉनिटर लगाए जाएंगे। एयर मॉनिटरिंग सेंटर बढ़ाए जाएंगे। इंटीग्रेटेड मॉनिटरिंग सेंटर बनाया जाएगा, जहां पर लोग शिकायत कर पाएंगे। संबंधित विभाग को शिकायत को भेजा जाएगा। वहां से निगरानी की जाएगी। इसके लिए 30 करोड़ का बजट रखा जाएगा।

13:29 (IST) 25 Mar 2025

ई-बस बेड़े में 5 हजार बस और शामिल करेंगे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट भाषण में ऐलान किया कि दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। वर्तमान में दिल्ली में दुनिया का तीसरा ई-बस का बेड़ा मौजूद है। अभी 2152 इलेक्ट्रिक बसें हैं। 5 हजार बसें और शामिल करेंगे।

12:58 (IST) 25 Mar 2025

ट्रांसपोर्ट सेक्टर को 13000 करोड़ आवंटित

बजट सेक्टर में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को 12952 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो के लिए 2929 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। दिल्ली वासियों को 5000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें भी दी गई हैं।

12:37 (IST) 25 Mar 2025

भाजपा सरकार ने दिया पेंशन का तोहफा

दिल्ली बजट में सामाजिक पेंशन योजना के लिए 3227 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दिल्ली में वर्तमान में 9.50 लाख लाभार्थी हैं, जिसमें 4.02 लाख वरिष्ठ नागरिक, 4.18 लाख विधवा और संकटग्रस्त महिलाएं और 1.30 लाख दिव्यांगजन शामिल हैं। बुजुर्ग पेंशन 2 हजार से ढाई हजार की गई है। 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग की पेंशन ढाई से 3 हजार रुपये होगी।

12:30 (IST) 25 Mar 2025

टूरिज्म सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान

दिल्ली में अंतरर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल करवाया जाएगा, जिसके लिए 30 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। नया टूरिज्म सर्किट और विंटर दिल्ली फेस्टिवल कराया जाएगा। युद्ध स्मारक, कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री संग्रहालय और नए संसद भवन को कवर करने वाला एक नया पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल और कॉन्सर्ट जैसे इवेंट्स के साथ विंटर दिल्ली फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। शीशमहल को भी टिकट लगाकर दिल्लीवालों को दिखाया जाएगा।

12:24 (IST) 25 Mar 2025

एजुकेशन सेक्टर के लिए 886 करोड़

दिल्ली के बजट में एजुकेशन सेक्टर के लिए 886 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। पीएमश्री स्कूलों की तर्ज पर सीएमश्री स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन योजना की शुरुआत करेंगे। इसके लिए 21 करोड़ का आवंटन किया जा रहा है।

दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में भाषा लैब खोली जाएंगी। एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर यह योजना होगी। इसमें AI का इस्तेमाल होगा। इसके लिए 21 करोड़ के बजट का आवंटन है। 175 नई कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी, जिसके लिए 50 करोड़ मिलेंगे। स्मार्ट क्लासेज के लिए 100 करोड़ रुपये मिलेंगे।

निशुल्क लैपटॉप दिए जाएंगे। 10वीं पास करने वाले 1200 बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके लिए 20 करोड़ का आवंटन किया जा रहा है। नरेला में एजुकेशन हब बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स, टेक्निकल सभी के लिए फंड आवंटित है।

12:13 (IST) 25 Mar 2025

पानी के टैंकर माफिया के खिलाफ घोषणा

पानी के टैंकर माफिया के लिए जीपीएस सिस्टम होगा। हर टैंकर पर जीपीएस लगा होगा, जिसके लिए एक कमांड सेंटर होगा। 10 हजार करोड़ की लागत से इसे पूरा किया जाएगा।

12:13 (IST) 25 Mar 2025

हेल्थ सेक्टर के लिए बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हेल्थ सेक्टर के लिए 6874 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। दिल्ली के 10 से 12 अस्पतालों को 1000 करोड़ का आवंटन किया गया है, जो आधी अधूरी हालत में हैं। आरोग्य आयुष मंदिर के लिए 320 करोड़ का बजट रहेगा। जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा दिया जाएगा।

12:02 (IST) 25 Mar 2025

झुग्गी-बस्तियों के लिए 696 करोड़

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा का सपना सशक्त और समृद्ध दिल्ली का है। इसलिए बजट में इस सेक्टर के लिए DUSIB को 696 करोड़ रुपये आवंटित कर रही हूं, ताकि इनमें रहने वाले लोगों को बेसिक सुविधाएं मिलें। दिल्ली का बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है।

11:55 (IST) 25 Mar 2025

यमुना के लिए 9 हजार करोड़ रुपये

बजट में यमुना की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। 500 करोड़ के बजट की अलग से व्यवस्था कर रहे हैं, जो Decentralised Sewage plant के लिए आवंटित किए जा रहे है, ताकि नालों का गंदा पानी यमुना नदी में न गिरे। 40 करोड़ मॉडर्न मशीनरी खरीदने के लिए आवंटित है। भारत सरकार से 2 हजार करोड़ की मदद भी मांगी है।

11:47 (IST) 25 Mar 2025

व्यापारियों के लिए बड़ा ऐलान

बजट में व्यापारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के लिए Ease of doing business के लिए काम करेगी। इसके लिए एक ठोस रोडमैप बनाया जाएगा। दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लेकर आएंगे। एक नई warehousing पॉलिसी को अनुरूप दिया जाएगा। सिंगल विंडो सिस्टम लेकर आएंगे। ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी। मुर्गी, मधुमखी पालन, हैंडलूम, कुटीर उद्योगों के लिए नियम लागू किए जांएगे। 50 करोड़ का बजट इसके लिए रखा गया है। दिल्ली में हर 2 साल में ग्लोबल समिट का आयोजन किया जाएगा।

11:43 (IST) 25 Mar 2025

100 जगहों पर सरकारी कैंटीन खोलेंगे

भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में ऐलान किया कि भोजन हर इंसान की जरूरत है। खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से 100 जगहों पर कैंटीन खोली जाएगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा।

11:43 (IST) 25 Mar 2025

बजट में भाजपा के अन्य फैसले

महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा दिया जाएगा।

11:40 (IST) 25 Mar 2025

महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़

दिल्ली बजट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाते हैं। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिये जाएंगे।

11:39 (IST) 25 Mar 2025

गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रही है। इस बजट से गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे।

11:38 (IST) 25 Mar 2025

इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहेगा

बजट भाषण में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 10 साल में पिछड़ चुकी दिल्ली के विकास के लिए भाजपा सरकार ने 10 सेक्टर को आइडेंटिफाई किया है। इसमें बेसिक सुविधाओं के अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमारा फोकस होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट लॉन्च करके दिल्ली की एनसीआर से कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी। केंद्र सरकार का सहयोग रहेगा। 1 हजार करोड़ रुपये का बजट इसके लिए है।

11:36 (IST) 25 Mar 2025

आयुष्मान योजना के लिए 2144 करोड़ रुपये

आयुष्मान योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये प्रस्तावितदिल्ली बजट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना दिल्ली में सिर्फ इसलिए लागू नहीं हुई, क्योंकि अरविंद केजरीवाल उसमें अपना नाम जोड़ना चाहते थे। हम इसके तहत मिलने वाला 5 लाख का इंश्योरेंस तो देंगे ही, साथ ही सरकार की तरफ से 5 लाख और इंश्योरेंस दिया जाएगा, यानी 10 लाख का इंश्योरेंस मिलेगा। इसके लिए 2144 हजार करोड़ का बजट रखा है।

11:30 (IST) 25 Mar 2025

बजट में भाजपा सरकार की घोषणाएं

महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ का आवंटन किया जाएगा। आयुष्मान योजना 10 लाख 184 करोड़ की होगी। पिछले साल के मुकाबले में बजट में खर्चे में 9 हजार करोड़ को कम किया गया है। वित्तीय खर्च 78 हजार करोड़ रुपये (टैक्स और अप्रत्यक्ष कर) से हुई। इंफ्रास्ट्रक्चर पानी, बिजली पर फोकस होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1000 करोड़ आवंटित किए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50000 कैमरे लगाए जाएंगे।

11:23 (IST) 25 Mar 2025

आम आदमी पार्टी की सरकार को नकारा बताया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार में क्षमता नहीं थी और न ही वह इच्छाशक्ति थी कि वह राजस्व बढ़ा सके। जो राजस्व सरकार को मिलना चाहिए था, वह शराब माफिया, जल बोर्ड के माफिया को मिल रहा था। केंद्र सरकार की योजनाओं को राजनीतिक कारणों से रोका गया, नहीं तो दिल्ली में जरूरी सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती। जैसे आयुष्मान योजना को इसलिए लागू नहीं किया गया, क्योंकि तत्कालीन सीएम अपना नाम योजना में जोड़ना चाहते थे।

11:19 (IST) 25 Mar 2025

दिल्ली का 1 लाख करोड़ का बजट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली सरकार का बजट एक लाख करोड़ रुपये का होगा। यह पिछले साल के बजट से 31.5 परसेंट ज्यादा है। 2024-25 में 76 हजार करोड़ रुपये का बजट था।

11:17 (IST) 25 Mar 2025

यमुना नदी को नमन करके बजट की शुरुआत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां यमुना को नमन करते हुए बजट भाषण की शुरुआत की। बजट शुरू करते ही उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण बजट नहीं है। आज पूरा देश सदन के माध्यम से यह बजट सुन रहा है। चुनाव में भाजपा की जीत ऐतिहासिक रही। यह बजट सरकारी खर्चों का लेखा जोखा नहीं है, बल्कि 10 साल में बेहाल हुई दिल्ली को विकसित करने वाला बजट है।

11:11 (IST) 25 Mar 2025

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करने से पहले कहा कि बजरंग बली दिल्ली के लिए सर्वश्रेष्ठ करेंगे। दिल्ली की प्रगति होगी और राम राज्य की स्थापना होगी।

11:05 (IST) 25 Mar 2025

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची हनुमान मंदिर

दिल्ली विधानसभा सत्र में साल 2025-26 का बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। वे आज 26 साल बाद भाजपा सरकार का बजट दिल्ली विधानसभा में पेश करने जा रही हैं।

11:04 (IST) 25 Mar 2025

कैबिनेट मीटिंग में बजट को मंजूरी

सदन में बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट की मीटिंंग ली। इसमें बजट पर विचार विमर्श करके विधायकों और मंत्रियों की सलाह ली गई। सबकी बात सुनने के बाद बजट को पास कर दिया गया।

11:02 (IST) 25 Mar 2025

पिछले 10 साल में दिल्ली का बजट

दिल्ली के पिछले 10 बजट पर गौर करें तो साल 2015-16 में 41129 करोड़ रुपये का बजट था। साल 2024-25 में 76 हजार करोड़ रुपये का बजट था। AAP सरकार अपने कुल बजट का करीब 40% हिस्सा स्वास्थ्य और शिक्षा पर खर्च करती रही है, जो देश के किसी भी अन्य राज्य के बजट की तुलना में सबसे ज्यादा रहा है। वहीं भाजपा सरकार आज 80 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है।

10:59 (IST) 25 Mar 2025

चर्चा और प्रतिक्रियाओं के बाद पास होगा बजट

आज 25 मार्च को बजट पेश होने के बाद 26 मार्च को बजट पर विस्तार से चर्चा होगी। सभी विधायक सरकार की योजनाओं और नीतियों पर अपनी राय और प्रतिक्रियाएं विधानसभा में रखेंगे। 27 मार्च को विधानसभा में बजट पर बहस के बाद मतदान कराया जाएगा और उसके बाद बजट पास हो जाएगा।

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र में आज प्रदेश का बजट 2025-26 पेश किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ठीक 11 बजे बजट पेश करना शुरू किया था। इससे पहले कैबिनेट मीटिंग में बजट को मंजूरी दी गई थी। मुख्यमंत्री रेखा ने इस बार करीब 80000 करोड़ का बजट पेश किया। भाजपा की सरकार ने 26 साल बाद दिल्ली का बजट पेश किया था, जिसमें भाजपा के संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की कोशिश की गई। दिल्ली का बजट पहली बार पेपरलेस रहा। दिल्ली के बजट से जड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए देखें News24 की रिपोर्ट…

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola