दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज साल 2025-26 के लिए प्रदेश का बजट पेश किया। उन्होंने दिल्ली विधानसभा बजट सेशन के दूसरे दिन सदन में पटल पर साल 2025-26 का लेखा जोखा पेश किया। यह दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा की सरकार का बजट रहा। मुख्यमंत्री ने करीब एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। बजट भाषण की शुरुआत में मां यमुना को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली वालों के लिए रेखा दीदी हूं। पिछले 10 साल में पिछड़ चुकी दिल्ली के विकास का बजट पेश कर रही हूं। दिल्ली में राम राज्य लाने का प्रयास है और उम्मीद है कि इस प्रयास में सफलता जरूर मिलेगी। आइए दिल्ली के बजट 2025-26 में किसे क्या मिला, जानते हैं…
1. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साल 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ का बजट पेश किया है। यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5% ज्यादा है। साल 2023-24 का बजट 78 हजार 800 करोड़ रुपये का था। साल 2024-25 का बजट घटकर 76 हजार करोड़ रह गया था, लेकिन साल 2025-26 का बजट 31 प्रतिशत ज्यादा है।
2. भाजपा सरकार दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करेगी। इसके लिए 2144 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसके तहत मिलने वाला 5 लाख का इंश्योरेंस तो मिलेगा ही, साथ ही भाजपा सरकार की तरफ से 5 लाख और इंश्योरेंस दिया जाएगा, यानी 10 लाख का इंश्योरेंस इस योजना के तहत मिलेगा।
3. दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। दिल्ली के विकास के लिए भाजपा सरकार ने 10 सेक्टर आइडेंटिफाई किए हैं। भाजपा का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट लॉन्च करके दिल्ली की एनसीआर से कनेक्टिविटी बेहतर करने पर फोकस रहेगा।
4. दिल्ली बजट में गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। हर गर्भवती महिला को अपनी और बच्चे की देख-रेख के लिए 21 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे।
5. महिला समृद्धि योजना के लिए दिल्ली के बजट में 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। स्कीम के तहत महिलाओं का हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।
6. दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। ‘
7. PMJAY योजना के लिए 147 करोड़ रुपये का बजट रहेगा।
8. दिल्ली में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से 100 जगहों पर सरकारी कैंटीन खोली जाएंगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा।
9. मुर्गी, मधुमखी पालन, हैंडलूम, कुटीर उद्योगों के लिए 50 करोड़ का बजट रखा गया है। दिल्ली में हर 2 साल में ग्लोबल समिट का आयोजन किया जाएगा।
10. दिल्ली की भाजपा सरकार व्यापारियों के लिए Ease of Doing Business के लिए काम करेगी। नई औद्योगिक नीति लाएगी। एक नई Warehousing पॉलिसी बनाई जाएगी। सिंगल विंडो सिस्टम बनेगा। ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी।
11. दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 500 करोड़ बजट Decentralised Sewage Plant के लिए आवंटित हैं, ताकि नालों का गंदा पानी यमुना नदी में न गिरे। 40 करोड़ मॉडर्न मशीनरी खरीदने के लिए आवंटित हैं। 2 हजार करोड़ मोदी सरकार से मांगे गए हैं।
12. दिल्ली में पानी टैंकर मफिया के खिलाफ 10 हजार करोड़ आवंटित किए गए हैं। इस बजट से पानी के टैंकरों में GPS लगाया जाएगा, जिसके लिए एक कमांड सेंटर होगा।
13. झुग्गी-बस्तियों के लिए 696 करोड़ DUSIB को 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, ताकि इनमें रहने वाले लोगों को बेसिक सुविधाएं मिलें।
14. हेल्थ सेक्टर के लिए 6874 करोड़ रुपये आवंटित हुए। 10 से 12 अस्पताल आधे बने हुए हैं। उन्हें पूरा करने के लिए 1000 करोड़ का आवंटन किया गया है। आरोग्य आयुष मंदिर के लिए 320 करोड़ दिए गए हैं। जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा दिया जाएगा।
15. एजुकेशन सेक्टर के लिए 886 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। 100 करोड़ रुपये से पीएमश्री स्कूलों की तर्ज पर सीएमश्री स्कूल खोले जाएंगे। पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन योजना की शुरुआत करेंगे। इसके लिए 21 करोड़ का आवंटन किया गया है।
16. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर योजना बनाकर दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में भाषा लैब खोली जाएंगी, जिनमें AI का इस्तेमाल होगा। इसके लिए 21 करोड़ के बजट का आवंटन है। 175 नई कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी, जिसके लिए 50 करोड़ सरकार ने दिए हैं।
17. स्मार्ट क्लासेज के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 20 करोड़ खर्च करके 10वीं पास करने वाले 1200 बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे। नरेला में एजुकेशन हब बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स, टेक्निकल स्टाफ के लिए भी फंड आवंटित किया गया है।
18. दिल्ली में 30 करोड़ के बजट से अंतरर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल करवाया जाएगा। विंटर दिल्ली फेस्टिवल और फूड फेस्टिवल कराया जाएगा।
19. युद्ध स्मारक, कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री संग्रहालय और नए संसद भवन को कवर करने वाला एक नया पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा। शीशमहल को टिकट लगाकर दिल्लीवालों को दिखाया जाएगा।
20. दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन 2 हजार रुपये से बढ़ाकर ढाई हजार कर दी है। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों की पेंशन ढाई की बजाय 3 हजार रुपये होगी। बजट में सामाजिक पेंशन योजना के लिए 3227 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
13 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
13 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
14 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
15 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines