दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पहली बार दिल्ली का बजट इस बार 1 लाख करोड़ रुपये का है। बजट में सीएम ने ऐलान करते हुए कहा दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खुलेगी। इसके तहत दिल्ली के लोगों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। इसके लिए सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी किए संकल्प पत्र में इस योजना की घोषणा की थी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐलान करते हुए कहा था कि दिल्ली में हमारी सरकार बनने पर अटल कैंटीन खोली जाएगी। जिसमें गरीबों को सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा।
दिल्ली सीएम ने की ये घोषणाएं
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार का बजट पेश करते हुए और कई घोषणाएं की। इसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 हजार सीसीटीवी कैमरे। सड़क परिवहन और बुनियादी विकास के लिए 1000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। वहीं पीएम जन आरोग्य योजना के लिए 2144 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके तहत दिल्ली के पात्र लोगों को 10 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। वहीं महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की मदद की जाएगी।
ये भी पढ़ेंःDelhi Budget Highlights: दिल्ली बजट में किसे क्या-क्या मिला? देखें झलकियां
पूर्व सीएम पर साधा निशाना
बजट के दौरान सीएम ने केजरीवाल पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि केजरीवाल ने अपने फायदे के लिए आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। वे चाहते थे योजना में उनका भी नाम चलाया जाए। ताकि उनका प्रचार नहीं हो। उनकी जिद के कारण कई सालों तक दिल्लीवासियों को योजना का लाभ नहीं मिला।
ये भी पढ़ेंः बजट में दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़े ऐलान, इन 3 योजनाओं के लिए करोड़ों का आवंटन
संबंधित खबरें
सोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
7 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
10 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines