Delhi Budget 2023: दिल्ली और केंद्र सरकार में एक बार फिर टकराव बढ़ता दिख रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से कहा गया है कि मंगलवार को सरकार का बजट पेश नहीं होगा। केजरीवाल का दावा है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार बजट पर रोक लगा दी है।
केजरीवाल सरकार की ओर से आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अब तक दिल्ली सरकार के बजट 20230 को अप्रूवल नहीं मिला है। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के बजट को केंद्र सरकार की मंजूरी चाहिए होती है। बता दें कि दिल्ली सरकार का बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश किया जाना था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय से दिल्ली सरकार के बजट को क्यों नहीं मिली मंजूरी?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार के बजट को मंजूरी नहीं मिलने को गुंडागर्दी बताया है। उधर, उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय ने कहा कि बजट को लेकर केंद्र की चिंताएं हैं जो समय पर केजरीवाल सरकार को बता दी गईं। वहीं, दिल्ली के नए वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने मुख्य सचिव पर फाइल को छिपाने का आरोप लगाया।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार की ओर से जो बजट मंजूरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया था, इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य के मुद्दों पर कम ध्यान दिया गया था जबकि इनसे ज्यादा विज्ञापन पर ज्यादा फोकस रखा गया था। इस पर केंद्र ने केजरीवाल सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन अब तक दिल्ली सरकार ने जवाब नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि इसी वजह से गृह मंत्रालय ने बजट रोका है।
बता दें कि दिल्ली का बजट सत्र 17 मार्च से शुरू हुआ है। केजरीवाल सरकार का बजट आज पेश होना था, लेकिन अब केजरीवाल सरकार के दावा के मुताबिक मंगलवार को बजट पेश नहीं हो पाएगा।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
13 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
14 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
14 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
15 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
16 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
19 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
20 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
22 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines