Delhi Budget 2023: केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच चली खींचतान के बाद दिल्ली का बजट आज पेश किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने बुनियादी ढांचे, विज्ञापनों के लिए कुछ आवंटनों पर शुरू में आपत्ति जताने के बाद मंगलवार को दिल्ली के बजट को मंजूरी दे दी थी।
आम आदमी पार्टी सरकार के स्पष्टीकरण के बाद मंगलवार शाम केंद्र ने दिल्ली के बजट को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दी थी। बजट मंगलवार को ही पेश किया जाना था, लेकिन केंद्र ने अरविंद केजरीवाल सरकार से उपराज्यपाल की ओर से बताई गई चिंताओं को दूर करने के बाद दिल्ली सरकार से बजट फिर से भेजने को कहा था।
और पढ़िए – ‘बंटवारे के बाद भारत हिंदू राष्ट्र है’, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
केजरीवाल ने केंद्र के आरोपों को बताया था निराधार
सूत्रों के अनुसार, आप सरकार को विज्ञापनों के लिए ज्यादा और बुनियादी ढांचे, अन्य विकास पहलों के लिए आवंटित अपेक्षाकृत कम धन के बारे में घेरा गया था। उधऱ, आरोपों से इनकार करते हुए दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा था कि 78,800 करोड़ रुपये के बजट में, 22,000 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे के लिए और 550 करोड़ रुपये विज्ञापनों के लिए निर्धारित किए गए थे।
मंगलवार को विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की आपत्तियों को असंवैधानिक और निराधार बताया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बजट को बिना किसी बदलाव के मंजूरी दी गई है। केजरीवाल ने बजट की मंजूरी के लिए इसे केंद्र सरकार को भेजने की प्रथा पर भी सवाल उठाया था।
और पढ़िए – Delhi Budget 2023: दिल्ली सरकार ने बजट में तीन डबल डेकर फ्लाईओवर का रखा है प्रस्ताव, जानें क्या होगा रूट
स्वास्थ्य के साथ शिक्षा पर रह सकता है सरकार का फोकस
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के बजट में बुनियादी ढांचों के साथ-साथ शिक्षा पर जोर दिखेगा। राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों की मरम्मत पर फोकस रहेगा। साथ ही मोहल्ला बस का परिचालन करने की घोषणा भी की जा सकती है। बजट में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी केजरीवाल सरकार का फोकस रह सकता है। एमसीडी के स्कूलों को बेहतर बनाने के साथ-साथ अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाने पर भी फोकस हो सकता है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
3 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
10 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines