Delhi Budget 2023: दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को 2023-24 के लिए 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। घोषित विभिन्न योजनाओं में आप सरकार ने तीन डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 320 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है।
प्रस्तावित योजना के मुताबिक, प्रस्तावित तीन नए डबल डेकर फ्लाईओवर के निचले हिस्से में गाड़ियां जबकि ऊपरी हिस्से में मेट्रो ट्रेन चलेगी। इन फ्लाईओवरों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अनुमान के मुताबिक इससे करदाताओं के करीब 121 करोड़ रुपये की बचत होगी।
और पढ़िए – Delhi Budget 2023: दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत आज पेश करेंगे बजट, जानें किन क्षेत्रों पर होगा फोकस
जानें, डबल डेकर फ्लाईओवर से कौन-कौन से रूट कवर होंगे?
दिल्ली विधानसभा में पेश किए गए बजट दस्तावेज में कहा गया है, तीन नए डबल डेकर फ्लाईओवर का विस्तार होगा।
1) भजनपुरा से यमुना विहार
2) आजादपुर से रानी झांसी चौराहा
3) साकेत से पुल प्रहलादपुर
परिवहन पर दिल्ली का बजट
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री गहलोत ने कोलम्बियाई अर्थशास्त्री गुस्तावो पेट्रो का हवाला दिया, जिन्होंने कहा था, “एक विकसित देश वह जगह नहीं है जहां गरीबों के पास कार हो; यह एक ऐसी जगह है जहां अमीर लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं।”
और पढ़िए – Parliament Budget Session: नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही 23 मार्च तक के लिए स्थगित, ऑल पार्टी मीटिंग का विपक्ष ने किया बहिष्कार
बता दें कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 26 नए फ्लाईओवर/अंडरपास/पुल परियोजनाओं के निर्माण की घोषणा की है। इनमें सराय काले खां से मयूर विहार तक बारापुला फेज 3 फ्लाईओवर, पंजाबी बाग से राजा गार्डन तक फ्लाईओवर और नजफगढ़ फिरनी में एलिवेटेड रोड जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
वित्त मंत्री गहलोत ने सड़कों और पुलों की परियोजनाओं के लिए कुल 3,126 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया। बजट पेपर के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 7,379 बसें चल रही हैं, जिनमें 300 इलेक्ट्रिक बसें हैं। गहलोत का कहना है कि 2023 के अंत तक दिल्ली में कुल 1900 इलेक्ट्रिक बसें होंगी जो सालाना 1.07 लाख टन Co2 उत्सर्जन को बचाने में मदद करेंगी।
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
9 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
10 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
11 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
11 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
12 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
15 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
16 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
18 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines