Delhi Boy Assault Teachers Brutally Beat-up 10th Class Student: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना में छात्र के चेहरे, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित छात्र की मां की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी चारों टीचरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि यमुना विहार इलाके में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 साल के एक छात्र की चार टीचरों ने पिटाई कर दी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा पुलिस स्टेशन में चारों शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भजनपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित छात्र की मां, कविता ने कहा कि उनका बेटा 15 सितंबर को स्कूल गया।
घर लौटने के बाद मेरे बेटे ने बताया कि वो क्लास में पढ़ाई के दौरान खिड़की से बाहर देख रहा था। इसी दौरान क्लास टीचर ने पहले उसे डांटा। इसके बाद छात्र ने माफी भी मांगी, लेकिन क्लास टीचर ने तीन अन्य टीचरों को बुलाया और चारों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
पीड़ित छात्र ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में दी ये जानकारी
घटना के बारे में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए 16 साल के छात्र ने कहा कि मैं खिड़की से बाहर देख रहा था। इस दौरान सर आए और मुझे थप्पड़ मारा। जब मैंने कहा कि दर्द होता है, तो उन्होंने मुझे तीन बार और थप्पड़ मारा। इसके बाद वे चले गए। चार-पांच मिनट बाद वे फिर आए, मैंने माफी मांगी, लेकिन उन्होंने फिर मेरी पिटाई की और मुझे क्लास से बाहर निकाल दिया।
छात्र ने बताया कि क्लास से बाहर निकाले जाने के बाद मुझे NCC रूम में ले गए और तीन अन्य टीचरों के साथ मिलकर मुेरी पिटाई की। मुझे मुक्का मारा, लात और कोहनी मारी। मेरी कमर और छाती में चोटें आईं और मेरा चेहरा सूज गया। छात्र दावा किया कि चारों शिक्षकों ने उसे पिटाई के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
पुलिस ने बताया कि हालांकि, लड़के ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया और स्कूल जाने से इनकार कर दिया। उनकी मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके सीने और कमर में तेज दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
16 mins agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
10 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
12 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
17 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
1 day agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines