दीपक दूबे, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में ब्लू प्लैनेट सॉल्यूशन द्वारा आज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया, यहां 4 लाख किलो वेस्ट मटेरियल पेपर दिल्ली के 350 स्कूलों के तकरीबन साढ़े तीन लाख बच्चों, उनके अध्यापकों और प्रिंसिपल द्वारा इकट्ठा किया गया। इसके बाद रीसाइक्लिंग करके इन वेस्ट मटेरियल से कुर्सी, मेज व अन्य जरूरत के समान बनाए जाएंगे। ब्लू प्लैनेट सॉल्यूशन कंपनी पर्यावरण के लिए काम करती है। इसी से संबंधित ब्लू Nudge कंपनी ने इस पहल की शुरुआत की है, जहां रीसाइक्लिंग के लिए 24 घंटो में बच्चों और स्कूल प्रशासन के द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में वेस्ट पेपर को इकट्ठा किया गया।
ग्लोबल वार्मिंग वैश्विक समस्या
बता दें कि ग्लोबल वार्मिंग एक बड़ा मुद्दा है और इससे पूरा विश्व ग्रसित है, ऐसे में एक अनोखी पहल की गई, जिससे आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सके और कैसे वेस्ट मटेरियल का सही इस्तेमाल करके प्रदूषण के स्तर में कमी लाई जा सके। इसमें न सिर्फ ब्लड Nudge बल्कि National Security Guard Association (NSG) से संबंधित कर्मचारियों और इंडिया एयरलाइंस ने भी अहम भूमिका अदा की, जहां वेस्ट पेपर को इक्ट्ठा करके गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया।
पहले USA के नाम दर्ज था यह रिकार्ड
Co-Founder & CEO of Blue Nudge हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि यह एक अनोखी पहल है, जिसकी शुरुआत हमने की है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जहां साढ़े तीन लाख बच्चों ने इस पहल में हिस्सा लिया और हमने आज गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। यह रिकार्ड पहले USA के नाम था। आपको बताते चलें कि दिल्ली एनसीआर के छात्रों के साथ-साथ 25,000 टीचर्स और प्रिंसिपल ने इसमें अहम भूमिका अदा की है।
यह भी पढ़ें- Delhi AQI: दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ ‘दुश्वार’, आज सुबह 309 रिकॉर्ड हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक
उन्होंने आगे बताया कि संपूर्ण अभियान केवल पुरस्कार प्राप्त करने के बारे में नहीं है, बल्कि एक उदाहरण स्थापित करने के लिए है कि सामूहिक प्रयासों से हम अपने पृथ्वी की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह एक अत्यंत आवश्यक कदम है, विशेषकर वर्तमान समय में जब हम वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन के बड़े प्रभाव देख रहे हैं। ब्लू प्लैनेट एनवायरमेंटल सॉल्यूशंस के सह-संस्थापक और सीईओ प्रशांत सिंह ने कहा, “इस तरह की प्रभावशाली और व्यापक पहल का हिस्सा बनना वास्तव में हमारे लिए सम्मान की बात है और हम इस तरह के और सहयोग की आशा करते हैं।
भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए ऐसे कार्य करते रहेंगे
ऋषि नाथ, Adjudicator GWR के मुताबिक हम ऐसे ही कार्य करते रहेंगे की भविष्य को उज्जवल बना सकें। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस के कैप्टन विशाल परमार ने भी खुशी जाहिर की, कि इंडिगो इस बेहतरीन पहल से जुड़ा, जिससे हम अपने प्लैनेट को बचाने के लिए एक शुरुआत कर सके।
गौरतलब है कि पिछला गिनीज विश्व रिकॉर्ड शीर्षक “24 घंटों में सबसे अधिक कागज एकत्र किया गया” सैन में एसडीसीसीयू सुपर श्रेड इवेंट में 407,748.243 किलोग्राम (898,931 पाउंड) कागज इकट्ठा करने के लिए श्रेड-इट, आई हार्ट मीडिया इंक और यूएसए के सैन डिएगो काउंटी क्रेडिट यूनियन के पास था। डिएगो, कैलिफोर्निया, यूएसए ने 23 जून 2017 को एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए, ब्लू नज ने केवल 24 घंटों की समय सीमा के भीतर 4,37,975 किलोग्राम कागज का प्रभावशाली कचरा जमा किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
39 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 hr agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
3 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
15 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
16 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
21 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
23 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
23 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines