Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में आरोपी डॉक्टर उमर को राजधानी में आते हुए CCTV में देखा गया है. उमर को दिल्ली के कई इलाकों में देखा गया है. हाल ही में जो CCTV फुटेज सामने आया है, उसमें उमर को बदरपुर टोल टैक्स पे करते देखा जा सकता है. इसके पहले भी उमर के कई जगह के फोटो सामने आ चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आने के बाद वह कई क्षेत्रों में गया. अब पुलिस वहां पर जांच के जरिए ब्लास्ट से जुड़े सुराग खोजने की कोशिश में लगी है.
कार की सीट पर रखा है बड़ा बैग
आरोपी डॉ. उमर उन नबी i20 कार में बैठकर दिल्ली पहुंचा. वह कौन से रास्तों से होते हुए दिल्ली पहुंचा था, जब इसकी जांच की गई, तब पता चला कि वह कई जगह पर नजर आया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, वह बदरपुर सीमा से दिल्ली में आता हुआ दिख रहा है. उसके अलावा, कार की पीछे की सीट पर एक बड़ा बैग भी दिखाई दे रहा है. उसका ये CCTV फुटेज बदरपुर टोल प्लाजा से सामने आया है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां पर वह गाड़ी को रोककर टोल कलेक्टर को पैसे देता दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें: क्या है Session ऐप? जिस पर आंतकियों ने की थी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग, नहीं होती फोन नंबर की जरूरत
धमाके से पहले कहां-कहां दिखी गाड़ी?
दिल्ली में धमाके से पहले उमर की ये गाड़ी फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर देखी गई थी. वहीं, सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर कार को बदरपुर बॉर्डर के टोल पर देखा गया. इसके अलावा, पुरानी दिल्ली की फैज-ए-इलाही मस्जिद में वह गया, जहां का फुटेज सामने आया है.
उमर को धमाके वाले दिन कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में 2 बजकर 5 मिनट पर देखा गया. इसके बाद लाल किला पार्किंग के CCTV में ये कार नजर आई. धमाके से ठीक पहले शाम करीब 6.51 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के सिग्नल पर इस कार में धमाका हो गया, जिसमें उमर की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट के वो सबूत, जिनके आधार पर सरकार ने माना लाल किले के पास आतंकी हमला हुआ?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
40 mins agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
5 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
8 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
8 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
9 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
22 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
23 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 day agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines