Delhi Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले में शामिल मुख्य आतंकी आदिल की व्हाट्सएप चैट सामने आई है. जिसमें वो पैसों के लिए पागल दिखाई दे रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आतंकी आदिल सहारनपुर के जिस अस्पताल में काम करता था उस अस्पताल के एक अधिकारी से बार-बार पैसों की डिमांड कर रहा था.
आतंकी आदिल की 5, 6, 7 और 9 सितंबर की व्हाट्सएप चैट सामने आई है. इन सभी चैट में आदिल सैलरी के लिए बार बार गिड़गिड़ाता दिख रहा है.
दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किए गए डॉ. आदिल की चैट में वो पैसे मांगता हुआ दिखाई दे रहा है. 9 सितंबर को उसके खाते में 1 लाख रुपये (वेतन का एक हिस्सा) जमा हुआ. चैट स्क्रीनशॉट में रकम जमा हुई दिखाई दे रही है. इसके बाद भी उसने और पैसे मांगे. इस चैट में आदिल कह रहा है कि उसको और पैसे चाहिए. वह चाहता था कि उसकी सैलरी समय से पहले अकाउंट में क्रेडिट हो जाए, क्योंकि उसे पैसों की सख्त जरूरत है.
यह भी पढ़ें- Delhi Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों के हत्थे चढ़ा इलेक्ट्रिशियन, ‘जैश’ से संबंध होने की आशंका
आतंकी आदिल की वाट्सऐप चैट
5 सितंबर..
गुड आफ्टरनून सर…. मैंने सैलरी क्रेडिट करने के लिए रिक्वेस्ट की थी… आपकी बहुत मदद होगी सर… पैसों की बहुत जरूरत है.. इसके बाद कहता है कि मेरे ही अकाउंट में डाल देना सर..जो मैंने पहले अकाउंट दिया था मेरा…
6 सितंबर..
गुड मॉर्निंग सर आप कर दीजिए.. आपका आभार रहेगा..
7 सितंबर..
सर, सैलरी जल्द से जल्द चाहिए… पैसे चाहिए.. प्लीज, आपकी बहुत मदद होगी…
9 सितंबर..
प्लीज कल कर दीजिए… मुझे बहुत जरूरत है सर..
जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन्हीं पैसों का इस्तमाल विस्फोटक खरीदने में किया गया होगा. दिल्ली ब्लास्ट में जिन 26 लाख का इस्तेमाल हुआ उसमें आदिल ने 8 लाख रुपये दिए थे.
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
2 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
2 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
6 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
8 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines