---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

नवरात्रि से पहले दिल्ली BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष, OBC या दलित चेहरे पर दांव खेल सकती है पार्टी

नवरात्रि से पहले दिल्ली बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसको लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो पार्टी दलितों को साधने के लिए किसी दलित चेहरे पर दांव खेल सकती है। इसके अलावा ओबीसी चेहरे की भी चर्चा है।

---विज्ञापन---

Delhi BJP President: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किसके नाम पर मुहर लगाती है? इस बीच हाईकमान ने रविवार को दिल्ली भाजपा संगठन चुनाव के लिए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने डाॅ. महेंद्र नागपाल को प्रदेश चुनाव अधिकारी और विजय सोलंकी और योगेश अत्री को सह प्रभारी नियुक्त किया है। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पार्टी वीरेंद्र सचदेवा को बरकरार रखेगी या किसी नए चेहरे को इस पद पर नियुक्त करेगी।

नवरात्रि से पहले दिल्ली को मिलेगा नया अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण ने रविवार 16 मार्च को महेंद्र नागपाल को दिल्ली में संगठन का चुनाव कराने के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी घोषित कर दिया। बीजेपी में संगठन का चुनाव त्रिस्तरीय होता है। पहले मंडल अध्यक्ष का चुनाव होता है, उसके बाद जिला अध्यक्ष और सबसे अंत में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या पार्टी वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली के नतीजों का इनाम देगी या उन्हें पद से हटाकर और कोई बड़ी जिम्मेदारी सौपेंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 3KM लंबा ट्रैफिक जाम! आनंद विहार में हाईवे और फ्लाईओवर पर फंसीं गाड़ियां

दलित या ओबीसी चेहरे पर खेल सकती है दांव

पार्टी सूत्रों की मानें तो सचदेवा की जगह पार्टी किसी ओबीसी या दलित चेहरे पर दांव खेल सकती है। ऐसे में सचदेवा को राज्यसभा के जरिए पार्टी केंद्र में मंत्री पद दे सकती है। क्योंकि पार्टी ऐसा पहले भी करती आई है। इससे पहले बीजेपी गुजरात में जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को केंद्र में जलशक्ति मंत्री बना चुकी है। हालांकि वे अभी भी प्रदेश अध्यक्ष का काम देख रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में जीत के बाद पार्टी ने स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार में मंत्री बनाया था। छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदेव साय को तो पार्टी ने सीएम ही बना दिया था।

---विज्ञापन---

राजस्थान-मध्यप्रदेश के अध्यक्ष ताजपोशी के इंतजार में

हालांकि इसके कुछ अपवाद भी हैं जैसे राजस्थान और मध्यप्रदेश। राजस्थान में जीत के बाद सीपी जोशी को बीजेपी ने अध्यक्ष पद से हटा दिया। वे फिलहाल अभी सांसद हैं। उनके पास और कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है। मध्यप्रदेश में दो तिहाई से अधिक बहुमत से मिलने के बाद पार्टी ने वीडी शर्मा को अभी अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा है। हालांकि उनके हटने को लेकर अभी पार्टी ने कोई निर्णय लिया है। यहां पर अंतिम फैसला संगठन चुनाव के बाद ही होगा।

ये भी पढ़ेंः ‘बाढ़ से निपटेंगे…’, दिल्ली की सीएम ने LG के साथ किया नालों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये आदेश

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2025 11:40 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola