Delhi BJP New CM: दिल्ली का सीएम कौन होगा? इसको लेकर पूरे देश में चर्चा है। दिल्ली में नुक्कड़ और चौराहों पर लोगों को कहते हुए सुना जा सकता है कि बीजेपी हमेशा की तरह इस बार भी अपने फैसले से सभी को हैरान करेगी। इस बीच शपथ ग्रहण को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। नए सीएम को लेकर आज शाम विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सीएम को लेकर फैसला हो सकता है।
दिल्ली में सीएम पद को लेकर कई दावेदार है। इस बीच बीजेपी ने जीते हुए 48 विधायकों में से 9 नाम फाइनल किए हैं, इसको लेकर बीजेपी आलाकमान में आज चर्चा होने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं इन 9 में से कैबिनेट,स्पीकर और सीएम पद को लेकर फैसला होगा।
बीजेपी विधायक दल की बैठक आज
बीजेपी आलाकमान आज विधायक दल की बैठक के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त करेगी। इसके बाद बैठक होगी। बैठक के बाद बीजेपी के नेता उपराज्यपाल के पास जाएंगे और दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद उपराज्यपाल प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजेंगे।
विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक आलाकमान की राय से विधायकों को अवगत कराएंगे। वहीं विधायक अगर आलाकमान की राय से सहमत होंगे तो बैठक में ही फैसला हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है और विधायक दल की बैठक में किसी अन्य नेता के नाम पर स्वीकृति बनती है तो केंद्रीय पर्यवेक्षक इसकी सूचना आलाकमान को भेजेंगे।
ये भी पढ़ेंः Delhi BJP New CM: 20 फरवरी को शाम की बजाय सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण, झुग्गी वालों को भी न्यौता
सीएम पद के लिए ये दावेदार
इस बीच सीएम पद के दावेदारों में अब तक 6 नाम सामने आए थे। इनमें प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, रेखा गुप्ता, शिला राॅय और अजय महावर शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तीन और नाम अब लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इसमें रवींद्र इंद्राज सिंह, कैलाश गंगवाल और पवन शर्मा का नाम शामिल है।
शपथ ग्रहण को लेकर ये इंतजाम
शपथ ग्रहण को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। 20 फरवरी यानी कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। कुल 3 मंच तैयार किए गए हैं। शपथ ग्रहण में बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा 250 झुग्गी परिवारों को भी शपथ ग्रहण का न्यौता भेजा गया है। ऐसे में रामलीला मैदान में सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘दिल्ली में अगले 5 साल में BJP के हो सकते हैं 3 सीएम’, AAP नेता गोपाल राय ने क्यों किया यह दावा
संबंधित खबरें
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
1 min agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
1 hr agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
9 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
12 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
13 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
16 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
20 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines