Delhi New CM: राजधानी दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 फरवरी को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है। शपथ ग्रहण शाम को 4 बजकर 30 मिनट पर होगा। शपथ ग्रहण को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह के लिए 3 मंच बनाए जाएंगे। एक मंच पर पीएम मोदी और सीएम शपथ लेने वाले नेता होंगे। तो वहीं दूसरा मंच बीजेपी और एनडीए के सीएम और केंद्रीय मंत्रियों के लिए होगा। जबकि तीसरे मंच पर साधु-संतों के बैठने के लिए स्थान होगा। मंच पर 150 कुर्सियां लगाई जाएगी। वहीं आम लोगों के बैठने के लिए 30 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी।
आप बोली- सीएम उम्मीदवार कौन?
बीजेपी में अब यह ट्रेंड बन गया है कि चुनाव जीतने के 10-15 दिन बाद ही सीएम पद का फैसला हो रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हमें यह देखने को मिला। अब दिल्ली में भी चुनाव के नतीजों के 12 दिन बाद नए सीएम का ऐलान होगा। इस बीच विपक्ष लगातार पार्टी पर हमलावर है। दिल्ली भगदड़ के बहाने से कार्यवाहक सीएम आतिशी ने पूछा कि दिल्ली के सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख और नाम का ऐलान आखिरकार कब होगा?
ये भी पढ़ेंः Delhi BJP CM की रेस में ये 6 दावेदार, शपथ ग्रहण को लेकर सामने आई ये डिटेल
बीजेपी आलाकमान आज करेगा मीटिंग
इस बीच आज बीजेपी आलाकमान स्थानीय नेताओं से सीएम फेस को लेकर मंथन करेगा। इस मीटिंग में विधायक दल की बैठक और तारीख भी तय की जाएगी। शपथ समारोह में वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों की मानें बीजेपी के जीते हुए 48 विधायकों में 9 विधायकों को शाॅर्टलिस्ट किया गया है। इसमें सीएम, कैबिनेट और स्पीकर के नाम भी शामिल हैं। इस बीच सीएम के दावेदारों में प्रवेश वर्मा, जितेंद्र महाजन, सतीश उपाध्याय, अजय महावर, पूनम गुप्ता, शिखा राॅय शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में ऐसे तय होंगे CM, कैबिनेट और स्पीकर; BJP का खास फाॅर्मूला क्या?
संबंधित खबरें
दिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
4 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
5 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
6 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
6 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
7 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
8 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
18 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
21 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines