Delhi: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी तिहाड़ जेल में सुरक्षा को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बुधवार की शाम भाजपा सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने मनीष सिसोदिया के बहाने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को टारगेट किया।
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जेलें दिल्ली सरकार के अधीन आती हैं, यानी अरविंद केजरीवाल के अंडर में हैं। मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के कई राज जानते हैं। मनोज तिवारी ने सवाल पूछते हुए कहा कि उनके अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर जान का खतरा कैसे हो सकता है? क्या अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं?
क्यों उठी जेल में जान को खतरे वाली बात?
दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने होली के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा मनीष सिसोदिया की जेल में हत्या करा सकती है। उन्हें जेल भेजने के पीछे बड़ा षडयंत्र है। उन्हें षडयंत्र के तहत ही तिहाड़ जेल नंबर एक में रखा गया है। जबकि ऐसे फर्स्ट ट्रायल वालों को इस जेल में नहीं रखा जाता। जेल नंबर एक में हिंसक और खतरनाक अपराधी बंद हैं।
जेल प्रशासन ने कहा- सुरक्षित हैं सिसोदिया
आप प्रवक्ता के इन आरोपों पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने सफाई भी दी है। जेल प्रशासन ने कहा कि मनीष सिसोदिया को उनकी सुरक्षा के मद्देनजर अलग सेल सीजे-1 में रखा गया है। वे जिन कैदियों साथ हैं, उनमें कोई भी गैंगस्टर नहीं है। सभी अच्छा आचरण करने वाले अपराधी हैं। उनकी सुरक्षा के लिए जेल नियमों के मुताबिक सभी इंतजाम किए गए हैं। उनके आवास के बारें में कोई भी आशंका निराधार है।
28 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 28 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वे 6 मार्च तक सीबीआई की रिमांड पर थे। 10 मार्च को उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है। मनीष पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में ऐसी शराब नीति बनाई, जिससे कारोबारियों को फायदा पहुंचा।
बुधवार को मनीष सिसोदिया के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ है। जिसमें मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है। उन्होंने लिखा कि आज तक सुनते थे देश में स्कूल खुलते हैं और जेल बंद होती है। लेकिन यहां तो स्कूल खोलने वाले को ही जेल में बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: सिसोदिया की कराई जा सकती है हत्या- आप नेता के इस दावे पर तिहाड़ प्रशासन ने दी सफाई, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
14 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
15 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
18 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
21 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
21 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
22 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines