Delhi BJP New CM: दिल्ली चुनाव परिणाम के 7 दिन बाद भी बीजेपी ने नए सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया है। पार्टी को 27 साल बाद विधानसभा में बहुमत मिला है। पार्टी सूत्रों की मानें तो 17 और 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है। वहीं 19 और 20 फरवरी को शपथ ग्रहण हो सकता है। बीजेपी सीएम पद का नाम तय करने के लिए विस्तृत फाॅर्मूले पर काम कर रही है। शुरुआत में 48 विधायकों में से 15 नाम चुने गए थे। फिर जातिगत समीकरणों के आधार पर इसे घटाकर 9 कर दिया गया है। ऐसे में अब यह तय हो गया है कि दिल्ली का अगला सीएम बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों में से ही होगा। इसके अलावा 48 में से फाइनल किए गए 9 उम्मीदवारों में से ही सीएम, स्पीकर और कैबिनेट मंत्री तय होंगे।
शुक्रवार देर रात फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से लौटे पीएम नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर आज शाम को जेपी नड्डा और अमित शाह से चर्चा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने अपना जमीनी कार्य पूरा कर लिया है। पीएम की मंजूरी के बाद ही सीएम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हो सकता है। इसमें एनडीए शासित राज्यों के सीएम और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, ‘शीशमहल’ मामले पर एक्शन में CVC, जांच के आदेश
बीजेपी ने आप पर साधा निशाना
बीजेपी के शपथ समारोह को लेकर राजौरी गार्डन से बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि जल्द ही इसको लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पर्यवेक्षकों का फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा। इसके बाद तुरंत सीएम के नाम ऐलान किया जाएगा। मामले में बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि अगले कुछ दिनों में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। उन्होंने दिल्ली में बिजली कटौती के बयान पर कमेंट करते हुए कहा आतिशी को आप पार्टी की हार का शोक मनाने पर ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Delhi BJP New CM Oath Ceramony Date: दिल्ली में BJP की नई सरकार का शपथ ग्रहण कब? सामने आई तारीख
बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद वापसी करने वाली बीजेपी ने 8 फरवरी को घोषित हुए नतीजों में 48 सीटें जीती थीं। जबकि आप ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस लगातार तीसरी जीरो पर सिमट गई।
संबंधित खबरें
लग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
37 mins agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
4 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
16 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
17 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
22 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines