Why Delhi BJP CM Taking Oath On 20th February: 20 फरवरी 2025 को दिल्ली को नई सीएम रेखा गुप्ता मिलेंगी। आज सुबह 11 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 8 फरवरी को ही आ गया था, और 27 साल बाद बीजेपी का देश की राजधानी से वनवास खत्म हुआ। हालांकि अब ये तो साफ हो गया है कि अगला सीएम कौन होगा? लेकिन सवाल ये है कि विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के 12 दिनों बाद यानी 20 फरवरी को ही शपथ ग्रहण समारोह क्यों? पंडित विनोद पांडे ने ग्रह-नक्षत्र और राशि को देखते हुए बताया इसके पीछे का कारण जो आप भी जान लें।
20 फरवरी को ही क्यों शपथ ग्रहण समारोह
पंडित विनोद पांडे ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 20 फरवरी इसलिए रखी गई है। फाल्गुन मास का कृष्ण पक्ष में
सप्तमी के साथ उपरांत अष्टमी लग रही है। वहीं इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा। ऐसे में जब चंद्रमा वृश्चिक राशि में होता है तो तुला राशि के लिए बहुत शुभ होता है। वहीं नरेंद्र मोदी की राशि भी वृश्चिक है, चंद्रमा के वृश्चिक राशि में होने से अनुराधा नक्षत्र बनता है। इन सभी ग्रह नक्षत्रों को देखते हुए बीजेपी पार्टी के साथ-साथ नरेंद्र मोदी और रेखा गुप्ता दोनों के नाम से बहुत ही शुभ दिन है।
यह भी पढ़ें: Delhi BJP के वो 6 चेहरे कौन? जो CM रेखा गुप्ता के साथ लेंगे शपथ, LG को लिखी चिट्ठी में जिक्र
इन महाशुभ योग में शपथ लेंगी सीएम
पंडित विनोद पांडे के मुताबिक इस दिन सात शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा गुप्ता इन सात शुभ योग में शपथ लेने वाली हैं। इस दिन गुरुवार है जो देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। गुरु धन, कर्म, करियर, शिक्षा आदि में अच्छा कारक माना जाता है। बात से साफ है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गुरु की कृपा बनी रहेगी। 20 फरवरी को ध्रुव लग्न योग के साथ प्रीति योग, रवि योग, बुधादित्य योग, व्याघात योग और सर्वार्थ सिद्धि जैसे योग बन रहे हैं जिनमें नई सीएम शपथ लेने वाली हैं।
कैसी होगी दिल्ली की नई सरकार
इन सभी ग्रह-नक्षत्रों और शुभ योगों को देखते हुए लगता है कि दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली उन्नति करेगी और शांति बनी रहेगी। जो काम पूर्व सरकार नहीं कर पाई उस पर नई सरकार खरी उतरेगी।
यह भी पढ़ें: Rekha Gupta के CM बनते दिल्ली में ‘आतिशी’ पारी खत्म, Ex CM को अब क्या – क्या मिलेगा?
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
4 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
5 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
6 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
6 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
9 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
11 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines