Delhi BJP CM First Interview: रेखा गुप्ता आज दिल्ली की 9वीं सीएम बन जाएंगी। उन्हें बुधवार रात बीजेपी विधायक दल की बैठक में दल का नेता चुना गया। आज रामलीला मैदान में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के डिप्टी सीएम पहुंचेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि इस देश की सभी बहनों और बेटियों के लिए है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता यमुना जी की सफाई करवाना है। पिछली सरकारों ने इसको लेकर जो भी बड़े-बड़े वादे किए वे सभी खोखले निकले। वहीं भ्रष्टाचार करने वाले दोषी नेताओं को एक-एक पाई का हिसाब देना होगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की सड़कों को बनवाना और टूटी सड़कों की मरम्मत करवाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किए जाएंगे। वहीं कूड़े के ढेर को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही वहां पर मैदान दिखाई देगा।
महिलाओं के मुद्दे उनकी प्राथमिकता
दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनने जा रही रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के मुद्दे उनकी प्राथमिकता में होंगे, उनके लिए उनका विशेष संदेश है, अपने अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई… उन्हें अपने अधिकार मिलेंगे। मैं प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली में भाजपा आलाकमान के लोगों को यह अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। यह देश की महिलाओं के लिए गर्व की बात है। हमने सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया है। भाजपा की प्रत्येक प्रतिबद्धता को पूरी करना मेरे जीवन का अंतिम लक्ष्य है।
ये भी पढ़ेंः Haryana की रेखा गुप्ता ही दिल्ली की CM क्यों? किन खूबियों के कारण BJP ने चुना
दिल्ली में बीजेपी ने किए ये वादे
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई बड़े वादे किए। इसमें 2500 रुपये महीना, गर्भवती महिलाओं को हर महीने 21000 रुपये की मदद, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर और वरिष्ठ नागरिकों को 3 हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया गया है।
पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता इससे पहले 2007 और 2012 में दिल्ली नगर निगम में पार्षद रह चुकी हैं। उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से आप उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29 हजार वोटों से हरा दिया। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता, मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में बीजेपी की चौथी और दूसरी महिला सीएम होंगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi AAP के नेता प्रतिपक्ष के 4 दावेदार कौन? जो Rekha Gupta को याद दिलाएंगे वादे
संबंधित खबरें
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
54 mins agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
2 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
13 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
14 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
17 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
21 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines