Delhi BJP CM Rekha Gupta: दिल्ली में रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। बीजेपी ने व्यापारियों, महिलाओं को खुश करने के साथ ही केजरीवाल के जातीय समीकरा की काट भी खोज ली। बीजेपी ने इस फैसले से अपनी सामाजिक और राजनीतिक समकरणों को साधने की कोशिश की है।
1. बीजेपी के लिए रेखा गुप्ता को सीएम बनाना सबसे बेहतरीन निर्णय है। इसकी वजह भी है क्योंकि पार्टी की 20 से अधिक राज्यों में सरकार है, लेकिन एक भी राज्य में महिला सीएम नहीं है। इसके बाद महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का फैसला भी मोदी सरकार ने किया है। ऐसे में बीजेपी को अपने आप को साबित भी करना था। वहीं दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
2. रेखा गुप्ता की छवि शांत और बेदाग छवि की है। प्रवेश वर्मा या अन्य किसी नेता के सीएम बनने पर विपक्ष को हमला करने का मौका मिल सकता था। रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर बीजेपी ने आप को आलोचना करने का कोई मौका नहीं दिया। इसके अलावा रेखा गुप्ता की छवि घेरलू महिला की है। वे महिलाओं की समस्याओं को करीब से समझ सकती है। यह छवि महिला मतदाताओं को अहसास दिलाएगी कि उनकी मुख्यमंत्री हम में से कोई है।
ये भी पढ़ेंः Haryana की रेखा गुप्ता ही दिल्ली की CM क्यों? किन खूबियों के कारण BJP ने चुना
3. दिल्ली में वैश्य समुदाय मजबूत वोट बैंक माना जाता है। यह वोट बैंक लंबे समय से बीजेपी को वोट देता आया है। रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर बीजेपी व्यापारियों को खुश रख सकती है। दिल्ली चुनाव में बीजेपी व्यापारियों की सीटें चांदनी चौक, करोल बाग और सदर बाजार में हार गई। ऐसे में व्यापारियों के बीच बीजेपी अगले चुनाव तक और मजबूती से उभर सकती है।
4. बीजेपी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसकी पार्टी में आम कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। कोई भी पार्टी में बड़ा पद पा सकता है। बीजेपी जो भी काम करती है, उसमें आम कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान है।
रेखा गुप्ता को सीएम बनाना बीजेपी के लिए मजबूरी भी था और जरूरी भी। बीजेपी ने इस एक कदम से कई निशाने साधे हैं। अब देखना यह होगा कि बीजेपी अपने वादों पर कितना खरा उतर पाती है। स्पेशली यमुना जी की सफाई और महिलाओं से किए गए वादे।
ये भी पढ़ेंः ‘महिलाओं को उनके अधिकार मिलेंगे…’, CM चुने जाने के बाद पहले इंटरव्यू क्या बोलीं रेखा गुप्ता?
संबंधित खबरें
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
54 mins agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
2 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
13 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
14 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
17 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
21 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines