हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट, केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, जानें कौन-कहां से प्रत्याशी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने महासचिव दुष्यंत गौतम को करोल बाग से प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

Delhi BJP Candidate First List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम को टिकट दिया है। जबकि अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सीएम आतिशी के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया है। आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से टिकट दिया है। पार्टी ने बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया को मैदान में उतारा है।

क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र का नाम प्रत्याशी का नाम
1 आदर्श नगर राज कुमार भाटिया
2 बादली दीपक चौधरी
3 रिठाला कुलवंत राणा
4 नागंलोई जाट मनोज शौकीन
5 मंगोलपुरी राजकुमार चौहान
6 रोहिणी विजेंद्र गुप्ता
7 शालीमार बाग रेखा गुप्ता
8 माॅडल टाउन अशोक गोयल
9 करोल बाग दुष्यंत कुमार गौतम
10 पटेल नगर राज कुमार आनंद
11 राजौरी गार्डन मनजिंदर सिंह सिरसा
12 जनकपुरी आशीष सूद
13 बिजवासन कैलाश गहलोत
14 नई दिल्ली प्रवेश सिंह वर्मा
15 जंगपुरा तरविंदर सिंह मारवाह
16 मालवीय नगर सतीश उपाध्याय
17 आरके पुरम अनिल शर्मा
18 महरौली गजेंद्र यादव
19 छतरपुर करतार सिंह तंवर
20 अंबेडकर नगर खुशीराम चुनार
21 कालकाजी रमेश बिधूड़ी
22 बदरपुर नारायण दत्त शर्मा
23 पटपड़गंज रवींद्र सिंह नेगी
24 विश्वास नगर ओमप्रकाश शर्मा
25 कृष्णा नगर अनिल गोयल
26 गांधी नगर अरविंदर सिंह लवली
27 सीमापुरी सुश्री रिंकू
28 रोहतास नगर जितेंद्र महाजन
29 घोंडा अजय महावर

बीजेपी ने मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। रेखा गुप्ता को पार्टी ने पहली बार मैदान में उतारा है। वहीं माॅडल टाउन से अशोक गोयल, पटेल नगर से आप छोड़कर बीजेपी में आए पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से दिल्ली गुरुद्वारा सिख प्रबंधन कमेटी के मनजिंदर सिंह सिरसा को टिकट दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः सत्ता में आते ही पानी के गलत बिल माफ होंगे, केजरीवाल ने फिर किया बड़ा ऐलान

बता दें कि बीजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह को उतारा है। जबकि विश्वास नगर से पार्टी ने एक बार फिर लगातार जीत दर्ज कर रहे ओमप्रकाश शर्मा पर भरोसा जताया है। वहीं घोंडा से अजय महावर एक बार फिर मैदान में होंगे। यह सीट भी बीजेपी की परंपरागत सीट रही है। पटपड़गंज विधानसभा सीट से पार्टी ने आप के अवध ओझा के सामने रवींद्र सिंह नेगी को उतारा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः ‘AAPदा को नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे,’ दिल्ली में PM की रैली के बाद BJP का नया पोस्टर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola