दिल्ली के बवाना में एक निजी स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली तीन वर्ष की छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में बस चालक को गिरफ्तार किया है.
19 अगस्त को इस घटना का तब पता चल जब बच्ची के परिवार वालों ने उसके गुप्त अंगों पर चोट के निशान देखे. पूँछने पर बच्ची ने अपनी माँ को बताया कि स्कूल में एक ‘बुरे अंकल’ हैं, जो उसे चॉकलेट देता था. पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को बच्ची ने सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए आरोपी की पहचान की.
पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को स्कूल से ही गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी तकरीबन आठ महीने से बस चला रहा था और बच्ची के पीछे-पीछे जा कर बाथरूम में उसका यौन उत्पीड़न करता था.
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरू की जांच से पता चल है कि बच्ची का चार बार उत्पीड़न हुआ है. पुलिस ने सारे सीसीटीवी फुटेज और आरोपी का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है.
इस घटना की निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में आ रही नाबालिगों के यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के लगातार मामलों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर ‘उदासीन और संवेदनहीन’ प्रतिक्रिया का आरोप लगाया. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महिला मुख्यमंत्री के शासन में (दिल्ली) ‘चाइल्ड रेप कैपिटल’ बनी. कल की खबर – प्ले स्कूल में तीन साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न हुआ. आज की खबर – तीन साल की बच्ची का उसकी स्कूल वैन के चालक ने यौन उत्पीड़न किया. एक और खबर – चलती बस में बस कर्मियों द्वारा 15 साल की लड़की से दुष्कर्म. मैं यह नहीं कह रहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन बच्चों से दुष्कर्म किया है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर उनकी प्रतिक्रिया बेहद संवेदनहीन और उदासीन रही है.”
‘आप’ नेता ने मुख्यमंत्री पर जनकपुरी के एक निजी स्कूल में हेड क्लर्क द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई तीन साल की बच्ची के माता-पिता से मुलाकात न करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि गुप्ता ने कभी भी आरोपी का पक्ष लेने के लिए स्कूल प्रबंधन को आड़े हाथों नहीं लिया.
भारद्वाज ने पोस्ट में कहा, “जांच रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन द्वारा पॉक्सो के नियमों के गंभीर उल्लंघन का खुलासा होने के बावजूद उनकी सरकार और उनके मंत्री आशीष सूद ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई. भाजपा बेशर्म इन्फ्लुएंसर के एक समूह को बढ़ावा दे रही है जो इन बलात्कारियों के पक्ष में सोशल मीडिया अभियान चलाएंगे.”
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4km के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
1 hr agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
3 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
4 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
5 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
6 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
10 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines