दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में बजट पेश किया है। इस बजट में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं, जिनमें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत का नाम भी शामिल है। वैसे तो यह योजना देश के कई राज्यों में लागू है, मगर इस लिस्ट में दिल्ली का नाम मौजूद नहीं था। चुनावी घोषणा पत्र में बीजेपी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली वालों से मुफ्त इलाज का वादा किया था, जो आज पूरा हो गया है। इसी के साथ दिल्ली वालों को डबल हेल्थ बेनिफिट मिलने की उम्मीद है। केजरीवाल की AAP सरकार ने राजधानी में पहली ही फ्री हेल्थ सर्विस चालू की थी। अब इस कड़ी में आयुष्मान भारत योजना भी शामिल हो गई है।
दिल्ली का हेल्थ बजट
विधानसभा में अपना बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य क्षेत्र को 6874 करोड़ रुपए की सौगात दी है। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली के 10-12 अस्पतालों, जो आधी-अधूरी हालत में हैं, उनके लिए 1,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। वहीं आरोग्य आयुष मंदिर के लिए 320 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।
यह भी पढ़ें- 9 हजार करोड़ से साफ होगी यमुना, टैंकरों के ऊपर लगेंगे GPS; दिल्ली के बजट में 4 बड़े ऐलान
AB-PMJAY का बजट
CM रेखा गुप्ता ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के लिए 2144 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। अब दिल्ली समेत देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयुष्मान भारत योजना लागू हो जाएगी। बजट भाषण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने PMJAY के लागू करने की तारीख नहीं बताई है। हालांकि खबरों की मानें तो यह योजना 10 अप्रैल से लागू हो सकती है।
क्या होगा फायदा?
आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मगर रिपोर्ट्स की मानें तो PMJAY के पात्र लोगों को 5 लाख रुपए का मेडिकल कवर दिया जाएगा। वहीं आयुष्मान कार्ड धारकों को 5 लाख रुपए का टॉपअप भी मिलेगा। आगामी 5 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच में इस योजना को लेकर दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच समझौता हो सकता है।
60 साल के लोगों को होगा लाभ
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दिल्ली में जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बनेगा, उनका 10 लाख तक का इलाज मुफ्त में होगा। हालांकि बाकी देशों में आयुष्मान भारत कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपए है। वहीं आयुष्मान वय वंदना कार्ड की उम्र सीमा 70 से घटाकर 60 साल कर दी गई है। ऐसे में 60 साल से अधिक वाले लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- 5 रुपये में भरपेट भोजन, दिल्ली में 100 जगहों पर खुलेगी अटल कैंटीन, बजट में बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
सोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
27 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines