हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली: 21 जुलाई को इन डाकघरों में जाने से बचें, रहेगा डाउनटाइम

Delhi Post Office: दिल्ली में 21 जुलाई को डाकघरों में एप लांचिंग को लेकर डाउन टाइम रहेगा। इस दौरान डाकघरों में कोई काम नहीं होगा। विभाग ने इन डाकघरों की सूची जारी की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। 

विज्ञापन

Delhi Post Office: सोमवार सप्ताह का पहला दिन है। इस दिन अगर आप किसी काम के लिए दिल्ली के किसी डाकघर में जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली के ज्यादातर डाकघर सोमवार को बंद रहेंगे। विभाग आईटी 2.0 एप्लिकेशन लांच करने जा रहा है। इस वजह से डाकघरों में डाउनटाइम रहेगा।

आईटी 2.0 एप का होगा शुभारंभ

सोमवार को डाउन टाइम के दौरान डाक विभाग अगली पीढ़ी के आईटी 2.0 एप का शुभारंभ करेगा। एप को बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस, तेज सेवा, अनुकूल यूजर इंटरफेस के लिए बनाया गया है। विभाग का दावा है कि यह एप स्मार्ट, कुशल और भविष्य के लिए तैयार डाक संचालन प्रदान करने में मदद करेगा।

बाधित रहेंगी ये सेवाएं

एप के शुभारंभ के दौरान सोमवार को डाकघरों में कोई भी सार्वजनिक लेनदेन नहीं किया जाएगा। डाउन टाउन में डेटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन, कॉन्फ़िगरेशन को पूरा किया जाएगा। ताकि एप के शुभारंभ होने के बाद ग्राहकों को कोई समस्या न हो।

विज्ञापन

ये डाकघर रहेंगे प्रभावित

सोमवार को अमर कॉलोनी, अलीगंज, एंड्रयूजगंज, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, दरगाह शरीफ, डिफेंस कॉलोनी, जिला न्यायालय परिसर साकेत, ईस्ट ऑफ कैलाश, ईस्ट ऑफ कैलाश फेस I, गौतम नगर, गोल्फ लिंक्स, गुलमोहर पार्क, हरि नगर आश्रम, हजरत निज़ामुद्दीन, जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, कृष्णा मार्केट, लाजपत नगर, लोदी रोड, मालवीय नगर, एमएमटीसी, नेहरू नगर, नई दिल्ली साउथ एक्सटेंशन II, पंचशील एन्क्लेव, प्रगति विहार, प्रताप मार्केट, पुष्प विहार, सादिक नगर, सफदरजंग एयरपोर्ट, साकेत, संत नगर, सर्वोदय एन्क्लेव, दक्षिण मालवीय नगर, श्रीनिवासपुरी और जीवन नगर शाखा डाकघर प्रभावित रहेंगे।

विभाग ने की अपील

दिल्ली डाक परिमण्डल के सहायक निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) ने ग्राहकों से अपील की है कि वह डाकघर आने की योजना पहले ही बना। साथ ही कहा कि नया एप आने के बाद ग्राहकों को डिजिटल सेवाएं बेहतर मिलेंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola