हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली ऑटो यूनियन का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, जानिए क्या है ड्राइवर्स की बड़ी मांगें

Delhi News: जुलाई 2026 में हमने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ी प्रदर्शन देखा था, अब यहां दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ का विरोध देखने को मिल रहा है क्योंकि वो प्रशासन से अपनी कई जरूरी मांगे रखना चाहते हैं.

विज्ञापन
(AI Generated Image)

Delhi Auto Union Protest: दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ सोमवार, 17 अगस्त 2026 को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है. इसमें ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के वेलफेयर और शहर की ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़े कई मुद्दों पर चिंता जताई जा रही है. आइए जानते हैं कि आखिर ड्राइवर्स की डिमांड क्या है.

ड्राइवर्स की मांगें

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हो रहा ये विरोध प्रदर्शन केंद्र और दिल्ली, दोनों सरकारों के खिलाफ है. यूनियन ड्राइवरों की सोशल सिक्योरिटी और काम करने की स्थितियों से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए तुरंत ‘ऑटो-टैक्सी ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड’ बनाने की मांग कर रही है.

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र सोनी ने ऑटो और टैक्सी ऑपरेटर्स से प्रदर्शन में शामिल होने और सरकार के सामने अपनी चिंताएं रखने की अपील की है. यूनियन ने व्हीकल की फिटनेस टेस्टिंग के लिए बढ़ाए गए चार्ज को वापस लेने की भी मांग की है. ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने नवंबर 2025 में 20 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट फीस बढ़ा दी थी. ये कदम पुरानी गाड़ियों के लगातार इस्तेमाल को कम करने के मकसद से उठाया गया था.

विज्ञापन

प्राइवेट बाइक टैक्सी पर रोक

वेलफेयर बोर्ड और फिटनेस फीस के मुद्दे के अलावा, यूनियन ने ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ी कई और मांगें भी उठाई हैं. इनमें ड्राइवर्स के काम के घंटों की साफ सीमा तय करना और दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ाना शामिल है. यूनियन ने प्राइवेट रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बाइक टैक्सी पर तुरंत रोक लगाने की भी मांग की है. उनका तर्क है कि ऐसी सेवाओं की बारीकी से जांच और रेगुलेशन की जरूरत है.

पूरी होंगी मांगें?

ये विरोध प्रदर्शन दिल्ली के ट्रेडिशनल पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों की लागत, नियमों और काम करने की स्थितियों को लेकर बढ़ती चिंताओं को दिखाता है. उम्मीद है कि जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के दौरान यूनियन अपनी मांगों पर ठोस कार्रवाई के लिए अधिकारियों पर दबाव डालेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola