Delhi Auto Taxi Strike: राजधानी दिल्ली में एक बड़े हड़ताल की आहट सुनाई दे रही है, जिससे राजधानी के लाखों लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, शहर के ऑटो-टैक्सी चालक बड़े हड़ताल की तैयारी में है. माना जा रहा है उनकी मांगे अगर पूरी नहीं होती है, तो इससे हड़ताल का समय भी बढ़ सकता है, जिससे रोजाना ऑफिस जाने वाले, दुकान, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर इस हड़ताल के पीछे क्या वजह है और कब तक यह हड़ताल जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! भारत मंडपम रिहर्सल के कारण
ऑटो-टैक्सी चालकों ने क्यों लिया हड़ताल का फैसला?
रिपोर्ट के अनुसार, कमर्शियल गाड़ियां चलाने वाले ड्राइवरों की यूनियन सीएनजी (CNG) की बढ़ती कीमतों के वजह से परेशान है. उनका कहना है कि सीएनजी की कीमत तो बढ़ रही है, लेकिन ऑटो-टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है. ऐसे में यूनियन ने किराये में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 3 दिन की हड़ताल पर जाने की योजना बनाई है. यह हड़ताल दिल्ली में 21 मई से 23 मई तक हो सकती है. ऐसे में राजधानी में आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
रेखा गुप्ता और दिल्ली के उपराज्यपाल के सामने रखी मांगें
‘ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस’ (All India Motor Transport Congress) ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखकर अपनी मांगें रखीं. चालक शक्ति यूनियन के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने कहा कि सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है, जिससे उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है.
इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली के कई ट्रांसपोर्ट संगठनों के साथ मिलकर चालक शक्ति यूनियन ने 21, 22 और 23 मई को ‘चक्का जाम’ का आह्वान किया है. यूनियन ने इन तीन दिनों तक ऑटो और टैक्सी सेवाएं बंद रखने की अपील भी की है.
क्या खुला रहेगा और क्या बंद (What Open or What Closed)
दवाइयां और मेडिकल सुविधाएं:
20 मई को देशभर में केमिस्ट वालों ने भी हड़ताल का ऐलान किया है, इस कारण कई दवाइयों की दुकानें बंद रह सकती हैं. लेकिन आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं (अस्पताल और मेडिकल स्टोर) खुली रहेंगी.
बाजार खुले रहेंगे या बंद?
दिल्ली के मुख्य बाजार, मॉल और व्यावसायिक संस्थान अपने नियमित समय पर खुले रहेंगे, आप वहां किसी भी वक्त आ जा सकते हैं.
परिवहन (Auto/Taxi):
21 से 23 मई तक दिल्ली-एनसीआर में ऑटो, टैक्सी और कैब ड्राइवरों की हड़ताल के कारण आवागमन प्रभावित हो सकता है. हालांकि, दिल्ली मेट्रो और बसें सामान्य रूप से चलेंगी. पर्यटन स्थल: लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और अन्य प्रमुख ऐतिहासिक स्थल खुले रहेंगे, आप यहां अपने वाहन या मेट्रो से आ सकते हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
31 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
4 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
7 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines