Delhi Assembly Winter Session: दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रदूषण और यमुना में गंदगी को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्पीकर ने भाजपा के चार विधायकों को मार्शलों द्वारा दिल्ली विधानसभा से बाहर करवा दिया। कहा जा रहा है कि भाजपा विधायक विरोध प्रदर्शन के दौरान यमुना का प्रदूषित पानी लेकर विधानसभा के अंदर पहुंचे थे।
जिन विधायकों को मार्शल आउट किया गया उनमें अभय वर्मा, अजय महावर, ओपी शर्मा और अनिल वाजपेयी शामिल हैं। बता दें कि भाजपा लंबे समय से आम आदमी पार्टी सरकार पर यमुना नदी की सफाई की दिशा में काम नहीं करने का आरोप लगा रही है।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि केंद्र से धन प्राप्त करने के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार यमुना की सफाई करने में विफल रही है। विधायकों ने ‘केजरीवाल माफी मांगो’ के नारे लगाए और यमुना नदी के प्रदूषित पानी के साथ दिल्ली विधानसभा परिसर के अंदर मार्च किया।
पहले दिन ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे थे भाजपा विधायक
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के मुद्दे को उजागर करने के लिए भाजपा विधायक ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ऑक्सीजन मास्क पहनकर आए थे।
आप के विधायक ने दिखाए नोटों के बंडल
इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल ने रिश्वत के रूप में मिले पैसों को आज दिल्ली विधानसभा में दिखाया। गोयल के अनुसार, विसंगतियों में हस्तक्षेप करने के बाद बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में रिक्तियों की देखरेख करने वाले अधिकारियों द्वारा उन्हें रिश्वत दी गई थी।
गोयल ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को बेनकाब करने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार की। हालांकि अभी तक मामले की कोई जांच नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 hr agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
16 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
17 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
18 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
20 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
20 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
22 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines