Delhi Assembly CAG Report on Liquor Policy: दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सीएम रेखा गुप्ता ने एलजी के अभिभाषण के बाद कैग की 14 में से 1 रिपोर्ट पेश कर दी। अभी ऐसी 13 रिपोर्ट और है जो पेश की जानी है। यह रिपोर्ट दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आप पार्टी की सरकार ने गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।
इस पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आप सरकार ने यह भ्रांति फैलाई कि रिपोर्ट स्पीकर को दी गई। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अगर आप सरकार कैग की रिपोर्ट पेश नहीं करती है तो यह संवैधानिक जनादेश की अवहेलना है। स्पीकर ने आगे कहा कि संविधान के अनुच्छेद 152ए का उल्लंघन किया गया। जिसमें एलजी को काफी देर कैग की रिपोर्ट दी गई।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों का हंगामा, आतिशी एंड टीम हुई निलंबित
वहीं कैग रिपोर्ट पेश किए जाने पर आप विधायक गोपाल राय ने कहा, हम भी चाहते हैं कि सीएजी रिपोर्ट पेश की जाए ताकि सच्चाई सामने आए। कल जिस तरह से उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह का अपमान किया, उससे भाजपा की मंशा जाहिर होती है। इस मामले में दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कहा AAP झगड़ों के अलावा कुछ नहीं जानती। डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें कोई नहीं हटा सकता और न ही हमने हटाई हैं। वे सीएजी रिपोर्ट से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का नाटक कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः CAG रिपोर्ट में दिल्ली की फ्री बस सेवा पर बड़ा खुलासा, DTC को कैसे 35 हजार करोड़ का घाटा?
संबंधित खबरें
दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 hr agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
16 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
17 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
18 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
20 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
20 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
22 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines