गलत शराब नीति से 2 हजार करोड़ का नुकसान, दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश

CM Rekha Gupta Presents CAG Report: दिल्ली विधानसभा में आज सीएम रेखा गुप्ता ने शराब घोटाले से जुड़ी कैग की रिपोर्ट पेश कर दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि आप सरकार ने इसे रोका, जोकि संविधान का उल्लंघन था।

Delhi Assembly CAG Report on Liquor Policy

शराब नीति पर कैग की रिपोर्ट पेश करती दिल्ली सीएम

Delhi Assembly CAG Report on Liquor Policy: दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सीएम रेखा गुप्ता ने एलजी के अभिभाषण के बाद कैग की 14 में से 1 रिपोर्ट पेश कर दी। अभी ऐसी 13 रिपोर्ट और है जो पेश की जानी है। यह रिपोर्ट दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आप पार्टी की सरकार ने गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।

इस पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आप सरकार ने यह भ्रांति फैलाई कि रिपोर्ट स्पीकर को दी गई। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अगर आप सरकार कैग की रिपोर्ट पेश नहीं करती है तो यह संवैधानिक जनादेश की अवहेलना है। स्पीकर ने आगे कहा कि संविधान के अनुच्छेद 152ए का उल्लंघन किया गया। जिसमें एलजी को काफी देर कैग की रिपोर्ट दी गई।

वहीं कैग रिपोर्ट पेश किए जाने पर आप विधायक गोपाल राय ने कहा, हम भी चाहते हैं कि सीएजी रिपोर्ट पेश की जाए ताकि सच्चाई सामने आए। कल जिस तरह से उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह का अपमान किया, उससे भाजपा की मंशा जाहिर होती है। इस मामले में दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कहा AAP झगड़ों के अलावा कुछ नहीं जानती। डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें कोई नहीं हटा सकता और न ही हमने हटाई हैं। वे सीएजी रिपोर्ट से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का नाटक कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ