Delhi Assembly AAP Protest: दिल्ली विधानसभा में एलजी वीके सक्सेना के अभिभाषण के बीच आप विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी समेत 13 विधायकों को बाहर कर दिया। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आप विधायक हंगामा करने लगे। इसके बाद स्पीकर ने मार्शलों को बुलाकर आतिशी समेत आप के 13 नेताओं को विधानसभा से बाहर कर दिया और पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया।
सदन ने निष्कासित किए आप विधायक हाथ में बाबा साहेब की फोटो लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने सीएम ऑफिस और मंत्रियों के कार्यालयों से बाबा साहेब की फोटो हटाकर पीएम नरेंद्र मोदी की फोटा लगा दी है। आतिशी ने कहा कि मैं बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि क्या पीएम मोदी बाबा साहेब से बड़े हो गए हैं?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया है। हम सदन से लेकर सड़क तक प्रदर्शन करते रहेंगे। जब तक बाबा साहेब की जगह उनकी तस्वीर नहीं लगा दी जाती। उधर एलजी ने अपने अभिभाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, सबका सम्मान’ मेरी सरकार का मार्गदर्शक कारक होगा। मेरी सरकार लोगों की बढ़ती जरूरतों और अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। मेरी सरकार इन 10 क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी- भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, गरीबों का कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अच्छा शिक्षा मॉडल, विश्व स्तरीय सड़कें, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिल्ली, स्वच्छ यमुना, स्वच्छ जल और अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 hr agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
16 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
17 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
18 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
20 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
20 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
22 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines