Delhi Assembly First Session: दिल्ली की 8वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पहला सत्र होने वाला है। अपनी स्थापना के बाद से ही सत्ता में रही आम आदमी पार्टी पहली बार विपक्ष में बैठी। सीएम रेखा गुप्ता को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सबसे पहले शपथ दिलाई। उनके बाद प्रवेश वर्मा और अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। आप और बीजेपी के सभी विधायक शपथ ले चुके हैं।
शपथ के बाद स्पीकर पद को लेकर चुनाव हुआ। जिसमें बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता अध्यक्ष चुने गए हैं। बता दें कि इसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने स्पीकर के नाम के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। आप पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता के ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। सभी विधायकों ने मांग की कि वे जल्द से जल्द से दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये का ऐलान करें।
उधर भगत सिंह और आंबेडकर की फोटो हटाने पर विपक्ष ने विधानसभा में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विपक्ष 8वीं विधानसभा के पहले दिन गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव कर रहा है।
वहीं विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए सीएम रेखा गुप्ता मंत्रियों के साथ विधानसभा पहुंचीं थी। इस दौरान सभी ने साथ खड़े होकर विक्ट्री साइन दिखाया था। आप ने पूर्व सीएम आतिशी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। ऐसे में इस बार की विधानसभा में इतिहास में पहला संयोग है कि नेता सदन और प्रतिपक्ष दोनों महिला हैं।
विधानसभा सत्र के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। उन्हें एलजी ने पद की शपथ दिलाई। अब लवली इस पर तब तक रहेंगे जब तक विधानसभा में स्थायी स्पीकर नियुक्त नहीं होता।
ये भी पढ़ेंः Mahila Samridhi Yojana पर CM Rekha Gupta का अपडेट, 2500 रुपये देने के वादे पर क्या बोलीं?
विधानसभा सत्र को लेकर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह हमारे लिए एक शुरुआत है। मैं आतिशी को नेता प्रतिपक्ष बनने बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है वे सकारात्मक एजेंडे के साथ काम करेंगे।
ये भी पढ़ेंः AAP विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला, नेता प्रतिपक्ष चुनी गईं पूर्व CM आतिशी
संबंधित खबरें
दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
1 hr agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
16 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
17 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
18 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
20 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
20 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
22 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines