Delhi Congress Pyari Didi Yojana : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी घोषणाओं का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने महिलाओं को ध्यान में रखकर एक बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली की महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और केपीसीसी अध्यक्ष श्री डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में गारंटी कार्यक्रम के सफल शुभारंभ के बाद, हम दिल्ली में “प्यारी दीदी” योजना शुरू करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम पहले दिन हर महिला को 2500 रुपये देने की योजना लागू करेंगे। कर्नाटक मॉडल के मुताबिक दिल्ली में भी गारंटी लागू की जाएगी।
डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने गृह ज्योति और गृह लक्ष्मी का वादा किया था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुझसे गारंटी देने को कहा जिसे हम लागू करेंगे। कर्नाटक में महिलाओं को 2,000 रुपये मिल रहे हैं, वे बसों में मुफ्त यात्रा कर रही हैं और मुफ्त राशन पा रही हैं। हम बेरोजगार लोगों को 3,000 रुपये दे रहे हैं। कुल एक करोड़ 22 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं।”
डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें भरोसा है कि कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आएगी। कांग्रेस जहां भी और जो भी वादा करती है, हम हमेशा उसे पूरा करते हैं। हम बाकी गारंटियों की घोषणा बाद में करेंगे। गौरतलब है कि 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी, ऐसे में कांग्रेस दिल्ली में वापसी की कोशिश कर रही है। 1998 से 2013 तक 15 साल तक राष्ट्रीय राजधानी पर कांग्रेस ने शासन किया, जिसमें शीला दीक्षित शीर्ष पर थीं।
यह भी पढ़ें : अजय माकन ने क्यों टाली प्रेस कांफ्रेंस? अरविंद केजरीवाल पर करने वाले थे बड़ा खुलासा
बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी में होने वाले हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। दिल्ली कांग्रेस की तरफ से चुनावी घोषणा के दौरान, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेन्द्र यादव, पार्टी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, रागिनी नायक, अलका लांबा और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
9 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
12 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
14 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
15 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines