हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'10 साल कुछ नहीं किया, अब यहां सत्यानाश करने...,' बिजवासन में कैलाश गहलोत के विरोध में उतरी महिलाएं

Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में गए कैलाश गहलोत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बिजवासन में महिलाओं ने उनकी उम्मीदवारी का जमकर विरोध किया। इससे पहले गहलोत नजफगढ़ सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

विज्ञापन
Woman Protest Against Kailash Gehlot

Woman Protest Against Kailash Gehlot: दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे सप्ताह में चुनाव की तारीखें घोषित कर सकता है। इस बीच आप ने 70 और कांग्रेस ने 47 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हालांकि बीजेपी ने अभी प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। खबर है कि जनवरी के पहले सप्ताह में पार्टी एक साथ सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।

इस बीच आम आदमी पार्टी से बीजेपी में गए पूर्व मंत्री और नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत का विरोध शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार इस बार कैलाश गहलोत नजफगढ़ से नहीं बल्कि बिजवासन से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर उन्होंने बीजेपी आलाकमान को अवगत करा दिया है। जब इस बात की भनक बिजवासन की स्थानीय महिलाओं को लगी उन्होंने कैलाश गहलोत के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नहीं करेंगे

शिव मंदिर अंबेडकर काॅलोनी में विरोध कर रही महिलाओं ने कहा कैलाश गहलोत नजफगढ़ के विधायक रहते हुए पिछले 10 साल में कोई काम नहीं किया। अब वे बीजेपी में चले गए हैं और बिजवासन विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा नजफगढ़ विधानसभा का सत्यानाश करके वे अब बिजवासन का सत्यानाश करने आए हैं। बिजवासन के लोग यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। महिलाओं ने कहा बाहरी कैंडिडेट को हम स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में हनी ट्रैप का खुलासा, लड़की बातों में फंसाती, फिर Special-26 की तरह धमक पड़ती नकली पुलिस

बता दें कि बिजवासन विधानसभा में कैलाश गहलोत की ओर से निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां पहुंची महिलाओं ने कैलाश गहलोत के खिलाफ नारेबारजी शुरू कर दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा हमारी बात ऊपर तक पहुंचा दी जाए, हम लोग बाहरी उम्मीदवार का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Delhi Election: कांग्रेस ने 50 फीसदी नए चेहरों पर खेला दांव; दूसरी लिस्ट के क्या मायने?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola