Delhi Election Voting Percentage: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। इस चुनाव में 57.85 फीसदी वोटिंग हुई है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर सर्वाधिक 63.83 फीसदी और सेंट्रल दिल्ली में 55.81 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 54.37 फीसदी वोटिंग हुई है।
वहीं, पूर्वी दिल्ली में 60.11 फीसदी, उत्तर दिल्ली में 57.24, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर 63.83 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर 58.05 फीसदी, शाहदरा में 61.35 फीसदी, दक्षिण दिल्ली में 57.72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सीएम आतिशी की कालकाजी सीट पर 51.81 फीसदी मतदान हुआ है।
आतिशी के सामने इस सीट पर बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा था। इसके अलावा दक्षिण पूर्वी दिल्ली में 53.77, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में 58.86 और पश्चिमी दिल्ली में 57.42 फीसदी वोटिंग हुई है। मनीष सिसोदिया की जंगपुरा सीट पर 55.23 फीसदी वोटिंग हुई है। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल होने के बाद करावल नगर से कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया था। उनकी सीट पर अब तक 62.74 फीसदी वोटिंग हुई है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी और कांग्रेस के पीके मिश्रा भी मैदान में हैं।
13766 केंद्रों पर मतदान
चुनाव आयोग की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात की गई थीं। 19000 होमगार्ड और 35626 दिल्ली पुलिस के कर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। इस चुनाव में 18-19 वर्ष के 2.39 लाख युवा पहली बार वोटिंग करने आए। दिल्ली में मतदान के लिए कुल 13766 केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही वोटरों में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा था। हालांकि छिटपुट जगहों पर विवाद के मामले भी सामने आए थे। वोटिंग को लेकर दिल्ली की सीमाओं को सील किया गया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
2 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
3 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
9 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
10 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
11 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
11 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
13 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
13 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
23 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines