News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi Assembly Elections 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ गए हैं। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में अब भाजपा सरकार बनती नजर आ रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इन सबके बीच चर्चा हो रही है दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार करनैल सिंह की। भाजपा नेता करनैल सिंह ने 18863 वोटों से शकूर बस्ती विधानसभा से जीत दर्ज की है। इन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को हराया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरू होने से पहले नामांकन के दौरान उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था। इसके मुताबिक, दिल्ली में भाजपा के करनैल सिंह सबसे अमीर विधायक हैं। इनके पास काफी संपत्ति है। इनके अमेरिका में भी 4 घर हैं। इसके अलावा लाखों रुपये की ज्वैलरी भी है। करनैल सिंह की अमेरिका वाले घर की कीमत 162 करोड़ से भी ज्यादा है। इन 4 घरों में से तीन उनके नाम पर और एक उनकी पत्नी तेलु सिंह के नाम पर हैं। वहीं, सोनीपत हरियाणा में भी करनैल सिंह के चार घर हैं, जिसमें दो उनके नाम और दो उनकी पत्नी के नाम पर हैं।
भाजपा के करनैल सिंह ने 18863 वोट से जीत दर्ज की है। इन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के सत्येंद्र जैन के खिलाफ चुनाव लड़ा था। ये शकूर बस्ती विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे थे। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, भाजपा उम्मीदवार करनैल सिंह ने 259.67 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। इनके पास 1.32 लाख रुपये कैश है। 27.59 लाख रुपये बैंक अकाउंट में डिपॉजिट है। 25 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस है। गोल्ड और डायमंड मिलाकर कुल ज्वैलरी की कीमत 38.45 लाख रुपये है। इनकी कुल चल संपत्ति की बात करें तो 92.36 लाख रुपये है।
भाजपा के इस विधायक के पास 258 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। हरियाणा में 60 करोड़ रुपये का तो फार्म हाउस है। इसके अलावा, इनके पास 55 लाख की सोनीपत में दुकान है। अमेरिका के वाशिंगटन और कैर्लिफोनिया से लेकर हरियाणा के सोनीपत में 198 करोड़ रुपये का घर है।
करनैल सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी तेलु सिंह भी करोड़ों की मालकिन हैं। तेलु सिंह के पास ज्वैलरी और कैश मिलाकर 25,37,400 रुपये की संपत्ति है। वहीं 32 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति भी उनके नाम पर है।
हरियाणा के सोनीपत से आने वाले करनैल सिंह मात्र 10वीं तक पढ़े हैं। उन्होंने सोनीपत के एसडीएम हाई स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 1954 में 10वीं पास की थी।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजौरी गार्डन से भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा हैं। सिरसा के पास 248.85 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति है। इसके बाद कृष्णा नगर से कांग्रेस के गुरचरण सिंह का नाम आता है। जिनके पास 130.90 करोड़ की संपत्ति है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।