Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) को 22 सीटें मिली हैं। नतीजों के बाद अब नेता प्रतिपक्ष को लेकर आम आदमी पार्टी में 4 नामों पर चर्चा चल रही है। आप ऐसे चेहरे को नेता प्रतिपक्ष बनाने की सोच रही है, जो सदन में बीजेपी को मजबूती के साथ जवाब दे सके। मौजूदा समय में पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव हार चुके हैं। अब आप की ओर से किसी अनुभवी या नए चेहरे को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल से कहां हो गई गलती? अन्ना हजारे ने बताई दिल्ली चुनाव में हार की बड़ी वजह
आप में इस समय पूर्व सीएम आतिशी और पूर्व मंत्री गोपाल राय को विपक्ष का नेता बनाए जाने की चर्चा चल रही है, दोनों वरिष्ठ नेता हैं। दोनों के पास अच्छा राजनीतिक अनुभव भी है। आतिशी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। गोपाल राय पहले भी आप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, वे एक बार फिर दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले संगठन में उनको जिम्मेदारी दी गई थी। इसी वजह से इन दोनों नेताओं का नाम नेता प्रतिपक्ष के तौर पर चल रहा है।
संजीव झा के नाम पर भी मंथन
तीसरे नाम के तौर पर विधायक संजीव झा की चर्चा चल रही है। वे दिल्ली की बुराड़ी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। माना जाता है कि संजीव झा की वजह से आप नॉर्थ दिल्ली में मजबूत हुई है। झा इस इलाके से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। वे इस समय पार्टी के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनको नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। चौथे नाम के तौर पर तुगलकाबाद के विधायक सहीराम पहलवान का नाम चल रहा है, जो अनुभवी नेता हैं। पार्टी किस अनुभवी राजनीतिक चेहरे को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देती है, यह देखने वाली बात होगी?
यह भी पढ़ें:दिल्ली में बीजेपी का कैसा होगा मंत्रिमंडल, क्या आलाकमान महिला विधायक पर खेलेगा दांव?
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
50 mins agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
7 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
21 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
21 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
23 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines