---विज्ञापन---

दिल्ली की वो सीट, जहां से लगातार दो बार नहीं जीत सका कोई उम्मीदवार

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। राजौरी गार्डन सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। इस सीट पर कोई दल दोबारा जीत हासिल नहीं कर पाया है।

Rajouri Garden Assembly Seat Profile: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस बार राजौरी गार्डन सीट काफी हॉट मानी जा रही है। बीजेपी, कांग्रेस और आप ने यहां से अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी। पार्टी ने इस बार अपनी मौजूदा विधायक धनवंती चंदेला पर ही दांव खेला है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़े चेहरे मनजिंदर सिंह सिरसा पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने धर्मपाल चंदेला को टिकट दिया है। राजौरी गार्डन सीट पर सभी की नजर है।

यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार

---विज्ञापन---

यह सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी। पहली बार कांग्रेस के दयानंद चंदेला जीते थे। किसी भी पार्टी ने यहां लगातार दूसरी बार जीत हासिल नहीं की है। मनजिंदर सिंह सिरसा अलग-अलग चुनावों में दो बार जीत हासिल कर चुके हैं। 2013 में सिरसा शिरोमणि अकाली दल (SAD) के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। 2017 उपचुनाव में वे बीजेपी के टिकट पर जीते। 2015 में यह सीट आप की झोली में गई थी, जब जरनैल सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सिरसा को 10036 वोटों से हराया था। 2017 उपचुनाव में फिर सिरसा जीते।

---विज्ञापन---

आप और बीजेपी में मुख्य मुकाबला

इसके बाद 2020 में आप की उम्मीदवार धनवंती चंदेला ने जीत हासिल की थी। इस बार हो रहे चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और आप के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार धर्मपाल चंदेला भी दोनों पार्टियों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। ऐसे में तगड़ी फाइट होने के आसार हैं। राजौरी गार्डन पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यहां सिख वोटरों की तादाद अधिक है। इन वोटरों का समर्थन ही निर्णायक साबित होगा।

यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर बिहार के वोटर्स का दबदबा, क्या BJP लगा पाएगी AAP के गढ़ में सेंध?

---विज्ञापन---

आप इस बार इतिहास बदलना चाहेगी। आप ने दूसरी बार यहां से जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। वहीं, मनजिंदर सिंह सिरसा को सिख वोटरों से उम्मीद है। इस सीट पर पुरुष वोटरों की तादाद 89961 और महिला मतदाताओं की संख्या 82913 है। थर्ड जेंडर का सिर्फ 1 वोट है, कुल वोटरों की तादाद 172875 है। जनता इस बार किसको विधायक चुनेगी, यह देखने वाली बात होगी?

First published on: Jan 16, 2025 05:53 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola